पूर्व जिप सदस्य कुलदीप हुड्डा कांग्रेस से निष्कासित
चंडीगढ़ । हरियाणा विधानसभा चुनावों में बड़ौदा से कांग्रेस उम्मीदवार श्रीकृष्ण हुड्डा की मुखालफ करने वाले पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलदीप हुड्डा को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद कुमारी सैलजा ने विधानसभा चुनावों की समीक्षा रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि कुलदीप हुड्डा ने बड़ौदा विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार श्रीकृष्ण हुड्डा का विरोध करने के साथ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हुए। लिहाजा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर कुलदीप हुड्डा को प्राथमिक सदस्यता से तुरंत प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।