भाजपा और ‘आप’ से परेशान है दिल्ली की जनता: महाबल मिश्रा

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार महाबल मिश्रा ने कहा है कि दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) से खुद को ठगा महसूस कर रही है। इन दोनों से परेशान हैं दिल्ली के लोग।
शुक्रवार को महाबल मिश्रा ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से बातचीत करते हुए कहा कि वह कांग्रेस के घोषणा पत्र से जनता को अवगत करा रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान लोगों से मिलते हैं तो लोग उन्हें कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद दिलाते हैं। इसलिए वे कांग्रेस की योजनाओं और नीतियों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। कांग्रेस पर लोग भरोसा जता रहे हैं। इस बार निश्चित ही कांग्रेस दिल्ली की सातों लोकसभा सीटो पर विजय प्राप्त करेगी।
मिश्रा ने कहा कि जब वह सांसद थे तो उन्होंने अपने कार्यकाल में दिल्ली की 1639 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित कराने के लिए जनता की आवाज बन संसद में पक्ष रखा था। एक सासंद के तौर पर उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को संसद में उठाया और निराकरण का भी प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वह जनता की तमाम समस्याओं एवं परेशानियों से अवगत हैं। वह कल भी जनता की आवाज थे, आज भी हैं और आने वाले समय में भी जनता की आवाज रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.