भाजपा के विकास के झूठे वादों के बारें में जनताजर्नाधन जागरूक है: आनंद शर्मा

चंडीगढभाजपा ने जनता को विकास के नाम पर गुमराह किया है और अब दुबारा मुर्ख बनाने के लिए जनता से यह उम्मीद कर रहें हैं कि वे भारी मतदान से विजयी होगें। राज्य सभा में एमपी व पूर्व केद्रीय  कैबिनेट मंत्री आनंद शर्मा चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल के प्रचार के लिए सेक्टर 38 वेस्ट में निवासियों को संबोधित करने पहुंचें। इस दौरान उन्होंने शहर से पवन कुमार बंसल को विजयी बनाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि राजनीति में पवन कुमार बंसल का एक नाम सम्मानीय है और उन्होंने अपने कार्यकाल में शहर के लिए सरहानीय कार्य भी किये। वे उन्हें पिछले लगभग 45 वर्षों से जानते है कि वे बहुत ही आदर्श व काम के समर्पित इंसान हैं। इस दौरान सेक्टर 38 वेस्ट के निवासियों ने आनंद शर्मा व पवन कुमार बंसल व चंडीगढ़ टैरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और कांग्रेस को अपना पूर्ण समर्थन देने का विश्वास दिलाया। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछलें 5 वर्षों में जो वादे जनता से किये उनका जिक्र करना बेहद जरूरी है उन्होंने 2 करोड़ रोजगार हरवर्ष देने का वादा किया उस हिसाब से 10 करोड़ रोजगार पैदा होते है, किसानों को उनकी लागत से दुगुना देने का वादा किया गया लेकिन पांच वर्षो में ऐसा कुछ नही हुआ। पूरे देश में किसानों के आंदोलन हुए, उनकी आत्महत्याएं हुई, हर भारतीय के जमा खाते में 15 लाख रूपये जमा करने के वादे किये गये। इन सभी वादों पर सफाई फिर भी नही दी गई। यह वादे से झूठे साबित हुए।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन बोलने में कम व काम करनें में ज्यादा विश्वास करते थे, और जो उन्होंने अपने कार्यकाल में किये भी। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोलते ज्यादा हैं और बोलते हुए ही चले जायेगें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम नही बल्कि प्रचार के लिए करोड़ों रूपयों को पानी की तरह बहाया। उन्होंने सरकार के लगभग 4000  करोड़ रूपये का खर्च केवल चुनाव अभियान पर खर्च ही किया है। उन्होंने कहा कि  नरेन्द्र मोदी के एक रैली का खर्चा लगभग 30 से 50 करोड़ है जबकि अमित शाह के रैली का खर्चा 10 से 15 करोड़ का आता है। इस मौके पर पवन कुमार बंसल ने कहा कि भाजपा ने पिछलें पांच वर्षो में शहर का विकास न करके शहरवासियों का विश्वास तोड़ा है। उन्होंने भाजपा द्वारा किये गये कामों की जमकर आलोचना की। उन्हें आश्वस्त किया कि सांसद बन जाने के बाद वे शहर का चौतरफा विकास करेंगे।   इस जनसभा के बाद आनंद शर्मा ने पवन कुमार बंसल का चुनाव प्रचार कॉलोनी नं. 4 व सेक्टर 45 स्थित बुडै़ल में भी किया। यहां के निवासियों को उनका गर्मजोशी के  साथ स्वागत किया और उन्हें चुनाव में समर्थन देने का विश्वास का विश्वास दिलाया। अपने संबोधन में पवन कुमार बंसल ने कहा कि कि हाल ही में जिनको छोटे फ्लैट मिले हैं, वे वास्तव में कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान शुरू की गई स्मॉल फ्लैट स्कीम के तहत थे। चंडीगढ़ को भारत का पहला स्लम-मुक्त शहर बनाने की योजना डॉ।मनमोहन सिंह द्वारा उनके कार्यकाल के दौरान तैयार की गई थी और इस योजना के तहत आठ विभिन्न स्थानों पर 25,000 से अधिक आवास इकाइयों की योजना बनाई गई थी। इनमें से 13,000 छोटी आवासीय इकाइयों का निर्माण किया गया था और 8,000 आवंटित किए गए। भाजपा सांसद के कार्यकाल के दौरान एक भी फ्लैट आवंटित नहीं किया गया था। भाजपा का आवास वितरित करने का दावा करना गलत है। भाजपा फालतु में इसका श्रेय ले रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.