‘भाजपा ने चंडीगढ़ के साथ किया सौतेला व्यवहार’- नफरत की राजनीति से आहत भाजपा वर्करों ने थामा कांग्रेस का हाथ

चंडीगढ़- राम दरबार से सैंकड़ों भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस में शामिल होने पर पवन बंसल ने उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। पवन बंसल ने कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा के शासन में चंडीगढ़ ने अपना अस्तित्व ही गवां दिया है। शहर का एक भी वर्ग भाजपा के राज में संतुष्ट नहीं है, और इसीलिए ये सैंकड़ों वर्कर भी आज कांग्रेस में आए हैं, क्योंकि चंडीगढ़ को उसका रुतबा कांग्रेस के शासन में ही मिला था। हम इनका स्वागत करते हैं और हमारा वादा है कि सत्ता में आने पर राम दरबार समेत पूरे चंडीगढ़ की सभी समस्याओं का हल किया जाएगा। और अपने शहर को नंबर वन बनाने के लिए हम सभी मिल कर मेहनत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.