*6 अप्रैल को जींद और होड़ल, 7 को टोहाना व 8 अप्रैल को मुलाना में रैली करेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी*

चंडीगढ़, 5 अप्रैल। अपने चुनाव प्रचार को भारतीय जनता पार्टी ने तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में 7 अप्रैल को सिरसा लोकसभा के टोहाना में मुख्यमंत्री विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। लगातार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा के पदाधिकारियों ने भी अपनी कमर कसी हुई है और वे लगातार रैलियों की सफलता के लिए लगे हुए हैं। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला टोहाना रैली के संयोजक रहेंगे।
सुभाष बराला ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी टोहाना में तीन बजे रैली को संबोधित करेंगे। रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यकर्ताओं में इस रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह है। सुभाष बराला ने बताया कि रैली के बाद लोकसभा क्षेत्र में अन्य कार्यक्रमों में भी मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। शाम को 7 बजे सिरसा में सभी पांचों विधानसभाओं के शक्ति केंद्रों की बैठक होगी, जिसमें आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। 8 अप्रैल को अंबाला लोकसभा के मुलाना विधानसभा में भी मुख्यमंत्री नायब सैनी की रैली होगी। इससे पहले शनिवार 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री जींद और उसके बाद फरीदाबाद के होड़ल में रैलियों को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.