भारत जोड़ो यात्रा के चंडीगढ़ चरण की आठवीं पदयात्रा रामदरबार, औद्योगिक क्षेत्र फेज़-2 में शुरू की

चंडीगढ़। कांग्रेस ने आज भारत जोड़ो यात्रा के चंडीगढ़ चरण की आठवीं पदयात्रा आज रामदरबार, औद्योगिक क्षेत्र फेज़ 2, चंडीगढ़ में शुरू की। सैकड़ों स्थानीय निवासियों ने राम दरबार के पूरे क्षेत्र से यात्रा निकाली जिसका आसपास के क्षेत्र के स्थानीय निवासियों द्वारा फूल की पंखुड़ियों बरसा कर यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रास्ते में राम दरबार के सभी सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

चण्डीगढ़ काग्रेंस के अध्यक्ष एच एस लक्की के नेतृत्व में स्थानीय नेताओं सोनिया गुरचरण सिंह, परवीन नारंग, मनोज गर्ग, गुरचरण सिंह, बीरेन्द्र राए,
राहुल रौजॉय, राम सुमेर सिंह, करण डौर, नरिंदर कुमार, बसंत कुमार, पवन श्रीवास्तव, राहुल डौउ और अमित रौजॉय ने इस यात्रा का आयोजन किया।
अखिल भारतीय काग्रेंस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने आज की यात्रा की अगुआई करनी थी, परन्तु उन्हें हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन से संबंधित समारोहों में शामिल होने के लिए शिमला जाना पड़ा. बंसल ने इस अवसर पर भेजे गए एक बयान में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा बढ़ती आर्थिक असमानताओं को दूर करने और बढ़ती महंगाई, सत्ता के केंद्रीकरण, सामाजिक ध्रुवीकरण और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के अलावा देश में व्याप्त अभूतपूर्व बेरोजगारी को उजागर करने के लिए की जा रही है। राहुल गांधी के धैर्य और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए, बंसल ने कहा कि कांग्रेस नेता राजस्थान में बूंदी जिले में आज अपनी 13 किलोमीटर की सुबह की यात्रा पूरी करने के बाद कांग्रेस सरकार की स्थापना के अवसर पर दोपहर को शिमला पहुँच गए। फिर वह शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल होने के बाद आज की अपनी 9 किलोमीटर की शाम की भारत जोड़ो यात्रा पूरी करने के लिए समय पर राजस्थान में कार्यक्रम स्थल पर लौट आए।

पार्टी के स्थानीय अध्यक्ष एच. एस. लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस तब तक यहां पदयात्राएं करती रहेगी जब तक वह जनवरी में राहुल गांधी की श्रीनगर को जाती हुई मुख्य भारत जोड़ो यात्रा में अम्बाला में उसमें शामिल नहीं हो जाती. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की विभाजनकारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।

पूर्व महापौर कमलेश व पार्टी की ब्लाक अध्यक्ष सोनिया गुरचरण सिंह ने बिजली के बहुत ज्यादा राशि के आ रहे बिलों का मुद्दा उठाया और निवासियों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी बिलों को युक्तिसंगत बनाने और कम कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

कांग्रेस नेता मनोज गर्ग और गुरचरण सिंह ने लोगों के मुद्दों को उजागर करने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली यात्रा में भाग लेने के लिए रामदरबार के लोगों को धन्यवाद दिया।
आज की यात्रा में भाग लेने वाले पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं में भूपिंदर सिंह बढ़हेड़ी, दीपा दूबे, राजीव मौदगिल, जाहिद परवेज खान, भजन कौर, राजदीप सिद्धू, धर्मवीर, विजय यादव, मोहम्मद सुलेमान, मेघा कल्याण, अभिषेक और मुकेश राय शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.