मनीमाजरा के इकलौते खेल ग्राउंड को किया जा रहा खत्म।

लाखों रुपए की लागत से बने इस खेल के मैदान को खत्म कर 24 घंटे पानी देने की योजना लाना पैसे की बर्बादी:आप

मनीमाजरा। मनीमाजरा में इकलौता खेल के मैदान को 24 घंटे पानी देने की योजना को लेकर नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन के द्वारा खत्म किया जाएगा।लाखों रुपए की कीमत खर्च कर मनीमाजरा में बने इकलौते खेल के ग्राउंड को आज चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के द्वारा इस इकलौते खेल मैदान को खत्म किया जा रहा है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने भी आवाज उठाई और मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के अशोक डैनी और अवतार सैनी ने बताया कि मनीमाजरा निवासियों के लिए आज यह काला दिवस है जहां पर लोगों से बिना पूछे योजना लाकर पैसा बर्बाद किया जाता है। वही आप नेता चितरंजन चंचल ने कहा कि केंद्र सरकार ने नारा दिया था खेलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया उसको भाजपा शासित नगर निगम चंडीगढ में फेल कर रहा है।
कहां देश के युवा खेलो में गोल्ड मेडल ला रहे हैं उस देश में खिलाड़ियों को इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने की बजाए जो मैदान खेलने के लिए बनाए गए है उन मैदान को ही खत्म किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.