रंजीता मेहता दुर्गा शक्ति श्री पुरस्कार से सम्मानित

पंचकूला। बाल संजीवनी आश्रम एडल्ली सत्यम्मा लक्ष्मीमैय्या धर्म ट्रस्ट द्वारा हरियाणा भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता को दुर्गा शक्ति श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष ए. विदुषी नागमणि ने सेक्टर 16 में रंजीता मेहता को यह पुरस्कार भेंट किया। रंजीता मेहता को सामाजिक सेवाओं के लिए यह पुरस्कार दिया गया। रंजीता मेहता को दहेज प्रथा रुकवाने, नारी शोषण के खिलाफ आवाज उठाने, नशा मुक्ति, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध काम करने के लिए दुर्गा शक्ति श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। रंजीता मेहता ने ए. विदुषी नागमणि का आभार व्यक्त किया और कहा कि राष्ट्र निर्माण में वह अपने कर्तव्य का निर्माण करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.