राजधानी दिल्ली में सुबह से खिली धूप, न्यूनतम पारा पहुंचा सात डिग्री

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में पिछले तीन-चार दिनों से रूह कंपा देने वाली कड़ाके की सर्दी से बुधवार को लोगों को हल्की राहत मिली। दिल्ली-एनसीआर में सुबह 10 बजे के बाद से आसमान साफ हो गया और धूप निकाल आई। जिसके चलते शहरवासियों को कड़ाके ठंड से कुछ राहत मिली। लोगों खिली हुई धूप का ऑफिस के बाहर या घरों की छतों में आनंद ले दिखाई दिए। हालांकि धूप निकलने के बावजूद शहर के तापमान में हल्की ठंड अभी भी बरकारर है। दिल्ली में आज सुबह से भले ही आसमान साफ होकर धूप निकल आई हो, लेकिन इसके बावजूद मंगलवार की उपेक्षा बुधावर के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। जहां दिल्ली में मंगलवार का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तो वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की स्थानीय वेधशाला सफदरजंग के अनुसार सुबह साढे आठ बजे हवा में नमी का स्तर 90 फीसदी दर्ज की गई। दिन के समय आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि अभी मौसम साफ दिखाई दे रहा है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने का अनुमान बताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह राजधानी दिल्ली में इस प्रकार की ठंड की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान लोगों को सुबह व शाम के समय कोहरे का सामान भी करना पड़ा सकता है। इसके साथ न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान में भी गिरावट दिखाई देगी। शुक्रवार और शनिवार को राजधानी में हल्की बारिश के साथ बादलों में गरज की भी संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.