राजौरी की नियत्रंण रेखा पर पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
राजौरी । राजौरी जिले की नियत्रंण रेखा पर पाक सेना ने एक बार फिर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। बुधवार दोपहर बाद राजौरी जिले के सुन्दरबनी सेक्टर में पाक सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे है। इस गोलीबारी में फिलहाल किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
बुधवार दोपहर बाद पाक सेना ने राजौरी जिले के सुन्दरबनी सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।