रेणुका के पूर्व विधायक हृदय राम भाजपा में शामिल

शिमला । सिरमौर जिले के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हृदय राम शनिवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की उपस्थिति में अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए।
ह्रदय राम साल 2011 के उपचुनाव में भाजपा की टिकट पर रेणुका से विधायक बने थे। साल 2012 का विस् चुनाव वह करीबी अंतर से हार गए थे। 2017 के विस् चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। लेकिन भाजपा ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था। 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हृदय राम सहित सभी लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी रेणुका विधानसभा क्षेत्र में और सशक्त होगी।
इस अवसर पर हृदय राम ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की कार्यप्रणाली से बहुत प्रभावित हैं और उन्होंने भाजपा की नीतियों एवं कार्यक्रमों में पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा व समर्पण से भाजपा को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करेंगे।
हृदय राम के साथ भाजपा में शामिल होने वाले क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस के नेता ओम प्रकाश, हीरा सिंह, जगत कन्याल, शकुन्तला चौहान तथा कांग्रेस सरकार में रहे मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार की भाभी रीना चौहान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अनेक पंचायत प्रधान तथा पूर्व प्रधान ने भी भाजपा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.