लोकसभा चुनाव : 47 प्रतिशत हैं महिलाओं के वोट

कुरुक्षेत्र। लोकसभा आम चुनाव 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कुल 16 लाख 51 हजार 646 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें 8 लाख 77 हजार 320 पुरुष मतदाता होंगे और 7 लाख 74 हजार 313 के आस-पास महिला मतदाता होंगे। इस लोकसभा क्षेत्र में 9 विधानसभा क्षेत्र शामिल किए गए है, जिनमें 4 विधानसभा क्षेत्र कैथल जिले में है, 4 विधानसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र जिले में है और एक विधान सभा क्षेत्र रादौर यमुनानगर जिले में है। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 47 फीसदी वोट महिलाओं के हैं। इन चुनावों में 7 लाख 74 हजार 313 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगी।
शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी लोकसभा के विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र में लाडवा, शाहाबाद, थानेसर, पिहोवा, रादौर, गुहला, कलायत, कैथल व पुंडरी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में कुल 16 लाख 51 हजार 646 वोट हैं। इनमें से 7 लाख 74 हजार 313 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 81 हजार 139 वोट हैं। इनमें 86 हजार 219 वोट महिलाओं के और 773 वोट सर्विस इलेक्टर हैं। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 60 हजार 134 वोटों में से 75 हजार 585 हजार महिला वोटर शामिल हैं, जबकि 648 सर्विस वोट हैं। थानेसर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 89 हजार 16 वोटों में से 89 हजार 893 महिलाएं व 493 सर्विस वोट हैं। पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में कुल मत 1 लाख 71 हजार 882 में से 81 हजार 696 महिलाएं और 614 सर्विस वोट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र में कुल 7 लाख 2 हजार 171 वोटों में से 3 लाख 33 हजार 393 वोट महिलाओं के शामिल हैं।
उपायुक्त ने बताया कि जिला कैथल की गुहला विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 77 हजार 187 वोटें हैं, इनमें से 83 हजार 428 वोटर महिलाएं तथा 386 सर्विस वोट हैं। कलायत विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 894 मतों में से 92 हजार 72 वोट महिलाओं और 997 सर्विस वोट शामिल हैं। कैथल विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 99 हजार 476 वोटों में से 93 हजार 3 वोट महिलाओं और 480 सर्विस वोट शामिल हैं, जबकि पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 79 हजार 683 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, इनमें से 83 हजार 265 वोट महिलाएं और 729 वोट सर्विस इलेक्टोर हैं। इसी प्रकार रादौर विधानसभ क्षेत्र में 1 लाख 92 हजार 235 मतदाताओं में 89 हजार 152 महिला मतदाता व 567 सर्विस वोट शामिल है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में कुल 16 लाख 51 हजार 646 वोटों में से 7 लाख 74 हजार 313 महिलाएं और 8 लाख 77 हजार 320 पुरुषों की वोट शामिल हैं। 

ग्रामीण क्षेत्र में बनेंगे 1464 पोलिंग स्टेशन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डाॅ. एसएस फुलिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र सहित 861 गांवों में कुल 1819 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है, इनमें ग्रामीण क्षेत्र में 1464 और शहरी क्षेत्र में 355 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। इनमें से लाडवा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में 196, शहरी क्षेत्र में 20, शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में 151 व शहरी क्षेत्र में 34, थानेसर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में 92 और शहरी क्षेत्र में 100, पिहोवा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में 173 व शहरी क्षेत्र में 27 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसी प्रकार कैथल जिले की गुहला विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में 171 और शहरी क्षेत्र में 25, कलायत विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में 182 और शहरी क्षेत्र में 27, कैथल विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में 109 और शहरी क्षेत्र में 97, पंूडरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में 171 और शहरी क्षेत्र में 13 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। यमुनानगर जिले की रादौर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में 219 और शहरी क्षेत्र में 12 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.