विवाहिता ने जहर खाया, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
फरीदाबाद । रहस्यमय परिस्थितियों में एक विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार फरीदाबाद निवासी अनोखी ने गुरुवार को बताया कि उसने अपनी बेटी नीतू की शादी 6 साल पूर्व होडल के गांव घर्राट में की थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसकी बेटी को तंग किए जाने लगा और शारीरिक व मानसिक यातनाएं दी जाने लगी। उसकी बेटी ने दो बच्चों को जन्म दिया, इसके बावजूद ससुराल वालों की दहेज की भूख शांत नहीं हुई। आज सुबह उन्हें ससुराल वालों ने सूचना दी कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है और वह सर्वाेदय अस्पताल में है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उसकी बेटी की मौत हो गई। मृतका की मां ने बताया कि इस हत्या में उसका पति, देवर व सास संलिप्त है और उसके खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए। वहीं जांच अधिकारी तेजवीर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और बयान लिए जा रहे है, उसी के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।