वी. रामासुब्रह्मण्यन ने ली हिमाचल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ

शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश वी. रामासुब्रमण्यन ने शनिवार सुबह पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के 24वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजभवन में एक सादे एवं गरिमापूर्ण समारोह में उन्हें मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

30 जून,1958 को जन्मे न्यायाधीश वी. रामासुब्रमण्यन ने चेन्नई स्थित विवेकानंद कॉलेज से बीएससी की और वर्ष 1983 में लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद वकालत शुरू की। उन्हें 31 जुलाई,2006 को मद्रास हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। हिमाचल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने से पहले वे तेलंगाना उच्च न्यायालय में जज थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.