शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ अध्यक्षों ने किया कटारिया के पक्ष में घर घर जाकर प्रचार

पंचकूला।  लोकसभा 2019 चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार अभियान में तेजी प्रदान कर दी।। प्रदेश स्तर के नेताओं से लेकर जिला के सभी पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ अध्यक्षों के साथ मिलकर घर घर जाकर सम्पर्क कर रहे है। मगलवार को इसी संदर्भ में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में एक टीम ने रायपुररानी मंडल के दर्जनों गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया की धर्मपत्नी बन्तो कटारिया, ज़िला महामंत्री विरेंद्र राणा, जिला मोर्चा अध्यक्ष परमजीत कौर व रूबी भगत सिंह, रायपुर रानी मंडल अध्यक्ष मदन धीमान के साथ अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पंचकूला जिला की कालका विधानसभा में पढ़ने वाले रायपुर रानी मंडल के गांव टाबर से अपनी जनसभाओं की शुरुआत करते हुए गांव समलेहड़ी, बड़ोना कला, शाहजहांपुर, फिरोजपुर में कार्यक्रम किए। जिला अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हमारे आईटी विभाग द्वारा जिला पंचकूला में  ढाई सौ के करीब नई वोट आॅनलाइन बनवाई गई है।

पंचकूला विधानसभा के माता मनसा देवी मंडल के सेक्टर-7,8,9,15, एमडीसी तथा सकेतड़ी में मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक सुभाष चंद्र मित्तल के चंदन डिम्पल गर्ग अनु ठाकुर की अध्यक्षता में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। माता मनसा देवी मंडल अध्यक्ष योगराज कौशिक नई जानकारी देते हुए बताया कि मंडल में पढ़ने वाले सेक्टर 9 के पांच बूथ सेक्टर 18 के दो बूथ सेक्टर 8 के 2 बूथों के सभी घरों मैं एक बार घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान पूरा हो चुका है। मां चंडी मंडल के अध्यक्ष सतपाल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके मंडल के अंतर्गत पड़ने वाले गांव बीड़ घग्गर के साथ लगते साकेत संस्थान और रेलवे स्टेशन कॉलोनी गांव खड़क मंगोली मैं घर घर जाकर लोगों से संपर्क किया तथा अंबाला से भाजपा के प्रत्याशी रतन लाल कटारिया के पक्ष में मतदान करने तथा मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.