सांसद साध्वी प्रज्ञा बीमार, अस्पताल में भर्ती

भोपाल । भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबियत बुधवार रात को खराब हो गई। उन्हें राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बुधवार रात को अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी तबीयत आंतों में इंफेक्शन, कमर दर्द औऱ हाईब्लड प्रेशर के कारण बिगड़ी थी। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि आतों में सूजन की वजह से उनकी समस्या बढ़ गई थी, जिसके चलते उन्हें भर्ती किया गया है। अस्पताल में साध्वी प्रज्ञा की तबीयत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि एक से दो दिन तक उन्हें अस्पताल में ही निगरानी में रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.