हरियाणा राज्य रैंकिंग टेबल टैनिस चैंपियनशिप का समापन, फाइनल में प्रज्ञा ने अवनि दुआ को हराया

पंचकूला। श्रीमाता मनसा देवी गोधाम में टेबल टेनिस एसोसिएशन पंचकूला द्वारा आयोजित चार दिवसीय पहली हरियाणा राज्य रैंकिंग टेबल टैनिस चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। टेबल टेनिस एसोसिएशन जिला पंचकूला के वरिष्ठ उपप्रधान मयंक गोयल, महासचिव नलिन सोमानी और वित्तसचिव मनमोहन गोयल ने विजेताओं को सम्मानित किया। मयंक गोयल ने बताया कि अंडर-11 लडक़ी के सेमीफाइनल में प्रज्ञा भिवानी ने तविशा फरीदाबाद को 3-0 से हराया। अवनि दुआ ने मानवी को 3-0 से हराया। फाइनल में प्रज्ञा ने अवनि दुआ को 3-0 से हराया। अंडर-11 लडक़ों का सेमीफाइनल में कृषव जींद ने सानिध्य गुरुग्राम को 3-1 से हराया। आरव कटारिया ने मौर्य को 3-1. से हराया। फाइनल में कृषव ने आरव कटारिया को 3-0 से हराया। अंडर 13 लड़कियों के सेमीफ़ाइनल में प्रभजोत ने दीशिता जैन को 3-0 से हराया और मेहर ने अवनी को 3-0 से हराया। फाइनल में मेहर ने प्रभजोत को 3-0 से हराया।
अंडर 13 लडक़ों का सेमीफाइनल में वत्सल दुकलन ने अरमान को 3-0 से हराया, उसके बाद पाश्र्व यादव ने जय रावत को 3-1 से हराया। फाइनल में पाश्र्व यादव ने वत्सल धुकलन को 3-2 से हराया। अंडर 15 लड़कियों के सेमीफ़ाइनल में सानवी दरगन ने काशवी कालरा को 3-1 से हराया। मनाल अंतल ने गार्गी को 3-0 से हराया। फाइनल में सानवी दरगन ने मानल अंतल को 3-0 से हराया। अंडर-15 लडक़ों का सेमीफाइनल में रोनाल्ड सरकार ने अरमान वाधवा को 3-0 से हराया और सिद्धांत कटारिया ने वत्सल को 3-1 हराया। फाइनल में रोनाल्ड सरकार ने सिद्धांत कटारिया को 3-2 से हराया। अंडर 17 लड़कियों के सेमीफ़ाइनल में काव्या यादव ने मनाल को 4-0 से हराया। सानवी दरगन ने गार्गी को 4-2 से हराया। फाइनल में काव्या यादव ने सानवी दरगन को 4-3 से हराया।
अंडर 17 लडक़ों के सेमीफाइनल में ऋषभ मयंक ने सिद्धांत कटारिया को 4-2 से हराया। सैकेत ने अर्णव छाबड़ा को 4-1 से हराया। फाइनल में सैकेत सूत्राधार ने ऋषभ मयंक को 4-0 से हराया। अंडर 19 लड़कियों का सेमीफाइनल में सानवी दरगन ने विधि कादियान को 4-0 से हराया। प्रीथोकी ने काव्या यादव को 4-0 से हराया। फाइनल में प्रीथोकी ने सानवी दरगन को 4-0 से हराया। अंडर 19 लडक़ों के सेमीफाइनल में रतुल नंदी ने सैकेत को 4-2 से हराया और नमन अरोड़ा ने अर्णव को 4-0 से हराया। फाइनल में नमन अरोड़ा ने राहुल नंदी को 4-1 से हराया। महिलाओं के सेमीफाइनल में रीति शंकर ने काव्या यादव को 4-2 से हराया। प्रीथोकी ने ने अंजलि रोहिल्ला को 4-1 से हराया। फाइनल में प्रीथोकी ने ने रीति शंकर को 4-2 से हराया। पुरुषों के सेमीफाइनल में वेस्ले ने दीपक मलिक को 4-1 से हराया और जुबिन केआर ने सार्थक गांधी को 4-2 से हराया। फाइनल में वेस्ले ने जुबिन केआर को 4-2 से हराया।
वयोवृद्ध एकल 40+ सेमीफ़ाइनल में मुदित ने तरुणदीप सिंह को 3-1 से हराया और करण सचदेव ने दीपक राजन को 3-0 से हराया। वयोवृद्ध एकल 40+ फ़ाइनल में करण सचदेव ने मुदित को 4-0 से हराया। वयोवृद्ध एकल 50+ सेमीफ़ाइनल में नलिन सोमानी ने लवकेश को 3-2 से हराया और हिमांशु ने जसविंदर सिंह को 3-0 से हराया। फाइनल में हिमांशु ने नलिन सोमानी को 3-2 से हराया। वयोवृद्ध के डबल सेमीफ़ाइनल में मुदित और करण ने वैभव और विनीत को हराया। अमित गोयल और रिंकेश ने अजयवीर और मनमोहन को हराया। डबल फाइनल में मुदित और करण ने अमित गोयल और रिंकेश को हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.