हिमाचल की पर्वत श्रृंखला पर हिमपात, शिमला में बारिश

शिमला । हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मानसून की सक्रियता से राजधानी शिमला व आसपास के इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। पर्यटन स्थलों डलहौजी और मनाली में गुरुवार की रात खूब बारिश हुई। उधर, रोहतांग सहित लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिलों की ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात हुआ। बारिश व बर्फबारी से पर्वतीय इलाकों के तापमान में गिरावट आ गई। तापमान घटने से ठंड में इजाफा हुआ है। शिमला व मनाली में लोगों को अभी से गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा होने लगा है।

मौसम विभाग के मुताबिक डल्हौजी में 47, चंबा में 19 और कांगड़ा व भुंतर में 07 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
केलंग राज्य में सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा डल्हौजी में 6.1, कल्पा में 6.8, कुफरी में 7.2, मनाली में 7.8, शिमला में 12.5, पालमपुर में 14 और चंबा में 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
मौसम विज्ञान क्रेन्द्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून की सक्रियता से प्रदेश में मौसम खराब बना हुआ है।आगामी आठ अक्टूबर को मानसून राज्य से विदा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.