Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

हिमाचल प्रदेश

जटिल ऑप्रेशन: घुमारवीं अस्पताल की मैडीकल टीम ने महिला के पेट से निकाली 1 किलो की रसौली

Updated on Thursday, February 12, 2026 11:20 AM IST

घुमारवीं : घुमारवीं अस्पताल के चिकित्सकों ने एक बार फिर अपनी सर्जिकल क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक जटिल ऑप्रेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। खंड चिकित्सा अधिकारी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अनुपम शर्मा के नेतृत्व में गठित मैडीकल टीम ने डायबिटीज से पीड़ित एक महिला मरीज के पेट से लगभग एक किलोग्राम वजन वाली रसौली को बिना किसी जटिलता के निकाल दिया।

ऑप्रेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ एवं सुरक्षित है, जिससे स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं में नई उम्मीद जगी है। डा. अनुपम शर्मा ने बताया कि मरीज को शुगर की समस्या के कारण ऑप्रेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि डायबिटीज संक्रमण एवं रक्तस्राव के जोखिम को बढ़ा देती है। फिर भी टीम की सतर्कता और आधुनिक तकनीकों के सहारे सर्जरी महज कुछ घंटों में पूरी कर ली गई।

उन्होंने कहा, "यह हमारी टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। मरीज अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है और जल्द ही सामान्य जीवन में लौट आएगी।"यह उपलब्धि घुमारवीं अस्पताल के लिए एक और मील का पत्थर साबित हुई है। अस्पताल प्रशासन ने घोषणा की है कि अगले सप्ताह से यहां हड्डी संबंधी ऑप्रेशन भी शुरू किए जाएंगे। इससे क्षेत्र के मरीजों को लंबी दूरी तय कर बाहरी अस्पतालों जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डा. शर्मा ने कहा कि, "हमारा लक्ष्य ग्रामीण स्तर पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि गरीब और जरूरतमंद मरीज आसानी से इलाज करवा सकें।"स्थानीय निवासियों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है तथा अब मरीजों को चंडीगढ़ या लुधियाना नहीं जाना पड़ेगा। घुमारवीं अस्पताल अब हमारा भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र बन गया है।" स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, ऐसे प्रयासों से ग्रामीण इलाकों में मैडीकल सुविधाओं में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

 
Have something to say? Post your comment
चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति

: चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा

: भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

: हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

: Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

: हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

X