Monday, 19 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

हिमाचल प्रदेश

पुल बनाने के लिए मिले 21.07 करोड़, सेतु बंधन परियोजना के तहत केंद्र सरकार ने जारी की राशि

Updated on Friday, February 20, 2026 19:31 PM IST

शिमला : सेतु बंधन प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को केंद्र की ओर से 21 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की है। यह राशि ऊना जिला में निर्माणाधीन पुल के चल रहे कार्य की एवज में जारी हुई है। प्रोजेक्ट के तहत राज्य में चार पुलों का निर्माण होना है और इसके लिए प्रदेश को कुल 23.14 करोड़ मिलने हैं। बहरहाल पहली किस्त जारी होने से अब निर्माण को और गति मिलेगी। जानकारी के अनुसार वर्ष 2025-26 के तहत हिमाचल प्रदेश में रोड प्रोजेक्ट के तहत 120.36 करोड़ की राशि केंद्र से मिल चुकी है, जबकि सेतु बंधन प्रोजेक्ट के तहत इस वित्त वर्ष में 23.14 करोड़ रुपए प्रदेश को मिलने हैं। राज्य में अभी इस प्रोजेक्ट के तहत ऊना जिला की हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वां नदी के ऊपर 560 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। 2024 में यह निर्माण आरंभ हुआ था। विभाग ने 60 फीसदी से अधिक अब तक इस पुल का निर्माण कार्य कर लिया है।


पता चला है कि इस वर्ष राज्य में सेतु बंधन प्रोजेक्ट के तहत जो दो पुलों को मंजूरी मिली है, उनमें हरोली विधानसभा क्षेत्र का ही एक 17.5 मीटर पुल निर्माण और कांगड़ा जिला के तहत आने वाले फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र का ब्यास नदी के ऊपर 800 मीटर स्पैन का ब्रिज शामिल है। वहीं कुल्लू जिला में ब्यास नदी के ऊपर ही 110 मीटर लंबे स्पैन का डबललेन पुल पिरड़ी- तलोगी रोड पर बनना है। उधर, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ई. एनपी सिंह का कहना है कि सेतु बंधन परियोजना के तहत प्रदेश को 21.07 करोड़ की राशि केंद्र से मिली है। प्रोजेक्ट के तहत राज्य के ऊना, कांगड़ा और कुल्लू जिला में चार पुलों का निर्माण होना है।

Have something to say? Post your comment
चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति

: चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा

: भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

: हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

: Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

: हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

X