Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• गाजियाबाद में मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली • प्रधानमंत्री मोदी से मिले यूएई के शेख थियाब बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान • 'वीटो का इस्तेमाल कर हर बिल रोक दूंगा, फिर डेमोक्रेट्स खुद समझौते के लिए आएंगे', मध्यावधि चुनाव से पहले बोले ट्रंप • बिछड़े बच्चों को परिवारों से मिलाने में जुटीं मेलानिया, रूस-यूक्रेन दोनों कर रहे सहयोग: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप • लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस 25 अक्टूबर से भारत यात्रा पर, एक साल में दूसरा दौरा • जॉर्डन में चर्च पर आतंकी हमला, 7 की मौ*त; अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट • एआई सुरक्षा को लेकर ओपनएआई का बड़ा फैसला, उन्नत एआई मॉडल अब बिना इंटरनेट एक्सेस के होंगे प्रशिक्षित • एएसटीपीएल और संस्थापक पर सेबी का बड़ा एक्शन, 546 करोड़ रुपए रिफंड के साथ 11.5 करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना • वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते बाजार पर दबाव, हफ्ते भर में सेंसेक्स और निफ्टी में आई 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट • मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से कच्चा तेल छह महीनों के उच्चतम स्तर पर, ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर प्रति बैरल के पार

हरियाणा

हरियाणाः मनरेगा में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का चंडीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन

Updated on Wednesday, February 25, 2026 19:35 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस ने आज मनरेगा में बीजेपी सरकार द्वारा किए गए बदलावों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें पार्टी प्रभारी बीके हरिप्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, जयप्रकाश जेपी, वरुण मुलाना, सतपाल ब्रह्मचारी,जितेंदर बघेल समेत तमाम वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। तमाम लोगों ने कांग्रेस कार्यालय से विधानसभा की ओर मार्च किया। लेकिन पुलिस ने अलोकतांत्रिक रवैया अपनाते हुए शांतिपूर्ण मार्च को रास्ते में ही रोक लिया। सरकार की तानाशाही और मनरेगा को खत्म करने की साजिश के खिलाफ सभी ने जमकर नारेबाजी की। सभी ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लहराए व अपना जोरदार विरोध दर्ज करवाया। पुलिस ने तमाम वरिष्ठ नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने दलित, पिछड़े, गरीबों, ग्रामीणों और पंचायतों के अधिकारों पर कुठाराघात किया है। लेकिन मनरेगा मजदूरों के साथ कांग्रेस मजबूती से खड़ी है और पूरे देश में उनके रोजगार की रक्षा के लिए अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता में आते मनरेगा को कमजोर करने में जुट गई थी।

कांग्रेस द्वारा संसद में पूछे गए सवाल के जवाब से पता चला कि हरियाणा में 8 लाख से अधिक मनरेगा मज़दूर पंजीकृत थे। लेकिन 2024-25 में सरकार ने सिर्फ 2100 परिवारों को ही 100 दिन का काम दिया। सरकार ने मजदूरों को ना को काम दिया और ना ही स्कीम में प्रावधान के तहत मुआवजा दिया। यानी इस योजना को हरियाणा में बीजेपी पहले ही लगभग खत्म कर चुकी थी। अब नाम बदलने के साथ-साथ इस योजना के अस्तित्व को ही मिटा दिया गया है। लेकिन कांग्रेस हर स्तर पर इसका विरोध करेगी और सरकार को यह जनविरोधी फैसला वापिस लेने के लिए मजबूर करेगी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा लाई गई मनरेगा योजना महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज अभियान को आगे बढ़ाने वाली थी। इसमें मांग के आधार पर बजट का निर्धारण होता था। यानी इस कानून में बजट की कोई सीमा नहीं थी। तमाम राज्यों और जिलों, जितने लोग काम मांगते थे, उन्हें काम देना होता था। यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी थी कि उन तमाम मजदूरों के लिए बजट जारी करे। लेकिन अब उस बजट को भी केंद्र व राज्यों के बीच में इस तरह बांटा है कि उसका निर्धारण व संचालन ही मुश्किल हो जाए।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X