Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• गाजियाबाद में मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली • प्रधानमंत्री मोदी से मिले यूएई के शेख थियाब बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान • 'वीटो का इस्तेमाल कर हर बिल रोक दूंगा, फिर डेमोक्रेट्स खुद समझौते के लिए आएंगे', मध्यावधि चुनाव से पहले बोले ट्रंप • बिछड़े बच्चों को परिवारों से मिलाने में जुटीं मेलानिया, रूस-यूक्रेन दोनों कर रहे सहयोग: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप • लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस 25 अक्टूबर से भारत यात्रा पर, एक साल में दूसरा दौरा • जॉर्डन में चर्च पर आतंकी हमला, 7 की मौ*त; अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट • एआई सुरक्षा को लेकर ओपनएआई का बड़ा फैसला, उन्नत एआई मॉडल अब बिना इंटरनेट एक्सेस के होंगे प्रशिक्षित • एएसटीपीएल और संस्थापक पर सेबी का बड़ा एक्शन, 546 करोड़ रुपए रिफंड के साथ 11.5 करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना • वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते बाजार पर दबाव, हफ्ते भर में सेंसेक्स और निफ्टी में आई 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट • मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से कच्चा तेल छह महीनों के उच्चतम स्तर पर, ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर प्रति बैरल के पार

हरियाणा

फरीदाबाद में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए बड़ा कदम, बल्लभगढ़ से पाली तक बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर

Updated on Thursday, February 26, 2026 20:10 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि फरीदाबाद में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार बल्लभगढ़ से पाली तक एलिवेटेड फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण पीपीपी मोड पर किए जाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
 
श्री रणबीर गंगवा आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में विधायक श्री सतीश कुमार फागना द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सदन को संबोधित कर रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 8.2 किलोमीटर होगी। इस परियोजना के तहत दो लेन का ऐलिवेटिड फ्लाईओवर बनाया जाएगा, जिसके साथ दोनों ओर 7-7 मीटर चौड़ी सर्विस रोड का भी प्रावधान रहेगा। यह कॉरिडोर बल्लभगढ़—पाली—धौज—सोहना रोड पर आरडी संख्या 9.085 तक विकसित किया जाएगा।
 
मंत्री ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 500 करोड़ रुपये आंकी गई है। परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने के लिए सलाहकार की नियुक्ति हेतु शीघ्र ही निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। डीपीआर तैयार करने के लिए 105.37 लाख रुपये का अनुमान तैयार कर प्रशासनिक स्वीकृति हेतु भेजा जा चुका है।
 
उन्होंने आगे जानकारी दी कि हरचंदपुर डिस्ट्रीब्यूटरी तक सर्विस रोड के निर्माण का भी प्रस्ताव है, जिसकी फिजिबिलिटी की जांच की जा रही है।
 
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के साकार होने से फरीदाबाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, आवागमन सुगम बनेगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।
Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X