Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

“जनता की आकांक्षाओं से दूर यह बजट, हरियाणा को फिर खाली हाथ छोड़ गया” – राव नरेंद्र सिंह

Updated on Monday, March 02, 2026 19:22 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने 2 मार्च 2026 को राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे जनता की अपेक्षाओं के विपरीत बताया है। उन्होंने कहा कि ₹2.23 लाख करोड़ का यह बजट प्रदेश के किसानों, युवाओं, कर्मचारियों, मध्यम वर्ग और कमजोर वर्गों की मूल समस्याओं के समाधान में पूरी तरह असफल रहा है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की बढ़ती उत्पादन लागत, फसलों के लाभकारी मूल्य और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार जैसे अहम मुद्दों पर कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले किसान समुदाय को इस बजट से राहत की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी है। नहरों के विस्तार और सिंचाई ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए भी पर्याप्त प्रावधान नहीं किया गया है।
युवाओं के संदर्भ में उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी के बावजूद स्थायी रोजगार सृजन का कोई स्पष्ट रोडमैप बजट में नजर नहीं आता। बड़े दावों के बावजूद स्थायी सरकारी नौकरियों की बजाय संविदा आधारित और अस्थायी पदों पर जोर दिया जा रहा है, जो युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है।


महंगाई से जूझ रहे आमजन को राहत देने के मामले में भी बजट निराशाजनक साबित हुआ है। बिजली दरों में कमी, गैस सिलेंडर की कीमतों पर नियंत्रण या आवश्यक वस्तुओं पर राहत संबंधी कोई ठोस घोषणा नहीं की गई। मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों के लिए प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता का अभाव उनके जीवन-यापन के बढ़ते बोझ को कम करने में विफल रहेगा।
उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में अपेक्षित वृद्धि नहीं की गई, जिससे वरिष्ठ नागरिकों और कमजोर वर्गों में असंतोष है। पात्रता शर्तों को सरल बनाने की दिशा में भी कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य के बढ़ते कर्ज़ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कर्ज़ कम करने की कोई स्पष्ट रणनीति सामने नहीं रखी गई है। पूंजीगत व्यय की तुलना में राजस्व व्यय अधिक होने से दीर्घकालीन विकास प्रभावित हो सकता है।
राव नरेंद्र सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि दक्षिण हरियाणा, मेवात और अन्य पिछड़े क्षेत्रों के लिए किसी विशेष पैकेज की घोषणा नहीं की गई। शहरी विकास पर अधिक ध्यान दिया गया है, जबकि ग्रामीण बुनियादी ढांचे की अनदेखी की गई है।
अंत में उन्होंने कहा कि “न विकास की स्पष्ट दिशा है और न ही राहत की ठोस व्यवस्था — यह बजट हरियाणा के लिए अत्यंत निराशाजनक है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता के हितों की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठाती रहेगी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X