Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

हरियाणा बजट में बढ़ते कर्ज पर खामोशी और मूल मुद्दों से दूरी: सैलजा

Updated on Monday, March 02, 2026 19:23 PM IST

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद, कांग्रेस की महासचिव एवं पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट दिशाहीन, आंकड़ों का खेल और बढ़ते कर्ज पर पर्दा डालने वाला दस्तावेज है।

 

मीडिया को जारी एक बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि उन्होंने कहा कि सरकार 10.28 प्रतिशत बजट वृद्धि का दावा कर रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। केवल बजट का आकार बढ़ाना उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह देखना आवश्यक है कि उस धन का वास्तविक लाभ आम जनता तक कितना पहुंचेगा। कुमारी सैलजा ने कहा कि यह बजट हरियाणा की मूल समस्याओं से ध्यान हटाकर प्रस्तुत किया गया है। प्रदेश आज जल संकट और प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। घग्गर और यमुना नदियों में बढ़ते प्रदूषण को रोकने और उन्हें साफ करने के लिए कोई ठोस, समयबद्ध और प्रभावी योजना सामने नहीं रखी गई। सरकार को न केवल नदियों की सफाई के लिए व्यापक कार्ययोजना बनानी चाहिए थी, बल्कि आम जनता तक साफ और स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए भी ठोस व कारगर नीति प्रस्तुत करनी चाहिए थी, जिसका इस बजट में अभाव है। उन्होंने कहा कि प्रदूषित पानी के कारण सिरसा सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन कैंसर की रोकथाम और उपचार के लिए किसी विशेष मिशन, अलग कोष या उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की स्पष्ट योजना बजट में दिखाई नहीं देती। यह अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आंकड़ों के सहारे एक आकर्षक प्रस्तुति देने की कोशिश की है, परंतु जमीनी स्तर पर बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की बढ़ती लागत, युवाओं का पलायन और छोटे व्यापारियों की समस्याएं जस की तस हैं।

 

कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को चाहिए था कि वह पर्यावरण, स्वास्थ्य और पेयजल जैसे जीवन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती और प्रदेश की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप ठोस व जवाबदेह नीति प्रस्तुत करती। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस बजट का तथ्यात्मक और रचनात्मक विरोध करेगी तथा जनता से जुड़े मूल मुद्दों को विधानसभा से लेकर सडक़ों तक मजबूती से उठाएगी।

 

कुमारी सैलजा ने कहा कि यह बजट हरियाणा की मूल समस्याओं से ध्यान हटाकर प्रस्तुत किया गया है। प्रदेश आज जल संकट और प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। घग्गर और यमुना नदियों में बढ़ते प्रदूषण को रोकने और उन्हें साफ करने के लिए कोई ठोस, समयबद्ध और प्रभावी योजना सामने नहीं रखी गई। सरकार को न केवल नदियों की सफाई के लिए व्यापक कार्ययोजना बनानी चाहिए थी, बल्कि आम जनता तक साफ और स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए भी ठोस व कारगर नीति प्रस्तुत करनी चाहिए थी, जिसका इस बजट में अभाव है। उन्होंने कहा कि प्रदूषित पानी के कारण सिरसा सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन कैंसर की रोकथाम और उपचार के लिए किसी विशेष मिशन, अलग कोष या उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की स्पष्ट योजना बजट में दिखाई नहीं देती। यह अत्यंत चिंताजनक है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आंकड़ों के सहारे एक आकर्षक प्रस्तुति देने की कोशिश की है, परंतु जमीनी स्तर पर बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की बढ़ती लागत, युवाओं का पलायन और छोटे व्यापारियों की समस्याएं जस की तस हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को चाहिए था कि वह पर्यावरण, स्वास्थ्य और पेयजल जैसे जीवन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती और प्रदेश की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप ठोस व जवाबदेह नीति प्रस्तुत करती। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस बजट का तथ्यात्मक और रचनात्मक विरोध करेगी तथा जनता से जुड़े मूल मुद्दों को विधानसभा से लेकर सड़कों तक मजबूती से उठाएगी।

 

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X