Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

नायब सरकार के बजट से विकसित होते हरियाणा को और रफ्तार मिलेगी : मोहन लाल बड़ौली

Updated on Monday, March 02, 2026 19:28 PM IST

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत बजट को कार्यकर्ताओं के साथ सोनीपत में सुना। श्री बड़ौली ने वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर हरियाणा के निर्माण के संकल्प को नई दिशा देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2.23 लाख करोड़ से अधिक का जनहितकारी बजट पेश किया है जो हरियाणा में विकास की रफ्तार को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि यह बजट आमजन, किसान और युवा, महिलाएं, छात्र व हर वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप है। श्री बड़ौली ने आम जन के कल्याण के लिए बजट पेश करने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया और प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।  


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में गरीब कल्याण से लेकर उद्योग प्रोत्साहन तक समावेशी विकास की मजबूत नींव पेश की है। बजट में ग्रामीण उन्नति और शहरी आधुनिकीकरण का संतुलित समन्वय है। श्री बड़ौली ने कहा कि  मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बजट में रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्टार्टअप प्रोत्साहन का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया है।  
श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा का यह बजट डिजिटल, हरित और नवाचार आधारित भविष्य की तैयारी का बजट है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार जनहित में फैसला लेने वाली सरकार है। यही कारण है कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार ने पिछले बजट की 98 प्रतिशत राशि जनहित में खर्च की।


श्री बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले बजट से 10.28 फीसदी अधिक का बजट पेश किया है।  उन्होंने कहा कि किसानों को सशक्त करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मधुमक्खी पालन को भी बागवानी बीमा योजना में लाने का ऐलान किया है। गन्ना किसानों को भी बजट में मुख्यमंत्री ने सौगात दी है। सब्जियों के खराबे पर मुख्यमंत्री ने मुआवजा राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये की है। मुख्यमंत्री ने सैमग्रस्त एक लाख एकड़ जमीन को खेली योग्य बनाने का भी ऐलान किया है। सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नई योजना तैयार करेगी।


मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हित में काम करने वाली सरकार है। बजट में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसान हित में नया बिजली निगम बनाने का बड़ा निर्णय लिया है इससे किसानों को आसानी से नए ट्यूबवेल कनेक्शन मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए दर्जन भर से अधिक ऐसी घोषणाएं की हैं जिनसे किसानों की आय में वृद्धि होगी और किसान सक्षम तथा आत्मनिर्भर बनेंगे।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक घोषणा की है। नायब सरकार 2000 नए वीटा बूथ खोलेगी जिसमें महिला समूहों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था बजट में की है। लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने इसे 1.80 लाख तक किया है जो सराहनीय कदम है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को गाड़ी खरीदने पर एक प्रतिशत टैक्स की छूट दी है।
श्री बड़ौली ने कहा कि “हर नारी स्वस्थ नारी“ योजना के तहत हर जिले में ’स्वस्थ नारी क्लीनिक खोले जाएंगे जिसमें महिलाओं को निशुल्क दवाईयां दी जाएंगी और जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए भी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अब सभी स्कूलों में डबल डेस्क लगाने के लिए सरकार ने 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। ताकि बच्चों को टाट पट्टी पर ना बैठना पड़े। ‘‘सुपर 100’’ योजना के तहत मुख्यमंत्री ने सीटें 400 से बढ़ाकर 500 की है इससे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं युवाओं को मिलेगी।


श्री बड़ौली ने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की है। 12 जिलों में नए खेल स्टेडियम बनाएं जाएंगे। वहीं हर जिला में एक खेलो इंडिया सेंटर भी खोला जाएगा। खिलाड़ियों के सरकार का यह बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि सीएम सैनी ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार 5 नई ईएसआई डिस्पेंसरी खोलेगी ताकि श्रमिकों और उनके परिवारों का उचित इलाज हो सके। श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था भी मुख्यमंत्री ने की है। 

 
 
Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X