Monday, 19 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

हिमाचल प्रदेश

युवा कांग्रेस के सत्याग्रह को विक्रमादित्य सिंह का समर्थन, नई दिल्ली में जारी प्रदर्शन में हुए शामिल

Updated on Monday, March 02, 2026 20:14 PM IST

शिमला : युवा कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में चल रहे सत्याग्रह में हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह रविवार को शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत अन्य युवा नेताओं की गिरफ्तारी पर अपना विरोध दर्ज किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उदय भानु चिब से लंबी पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी यह दिखाती है कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज और युवाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से घबराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र एजेंसियों का इस्तेमाल असहमति को दबाने के लिए कर रही है और युवा कांग्रेस नेताओं परपर साजि़श रचने, अवैध जमावड़ा, सरकारी काम में बाधा डालने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस का विरोध केवल युवाओं की परेशानियों और नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात रखने का प्रयास था।


उन्होंने कहा कि दिल्ली की अदालत ने पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग को ठुकराते हुए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जमानत दी और साफ कर दिया कि पुलिस उनके खिलाफ हिरासत बढ़ाने के लिए पर्याप्त ठोस कारण पेश नहीं कर सकी, जो साफ संकेत देता है कि यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित प्रतीत होती है। विक्रमादित्य ने कहा कि युवा कांग्रेस सडक़ से संसद तक लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए खड़ी रहेगी। इस मौके पर हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष छतर सिंह और उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी भी मौजूद रहे। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार भी दिल्ली में चल रहे युवा कांग्रेस के सत्याग्रह में पहुंचे थे।

 

Have something to say? Post your comment
चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति

: चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा

: भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

: हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

: Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

: हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

X