Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

पंजाब चुनाव के लिए हरियाणा के हितों की बलि : कुमारी सैलजा

Updated on Tuesday, March 03, 2026 19:23 PM IST

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के आगामी चुनावों को देखते हुए हरियाणा के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि चुनावी रणनीति के कारण हरियाणा के अधिकारों और आवश्यकताओं को बलि चढ़ाया जा रहा है। कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हरियाणा की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय अधिक समय पंजाब में व्यतीत कर रहे हैं, जबकि राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दे उपेक्षित पड़े हैं। उन्होंने विशेष रूप से सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले अनेक वर्षों से हरियाणा के बजट में एसवाईएल नहर के लिए अलग से राशि का प्रावधान किया जाता रहा है, जो राज्य के किसानों और जल अधिकारों से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय है। परंतु इस वर्ष के बजट में एसवाईएल के लिए कोई पृथक प्रावधान नहीं किया गया है, जो हरियाणा के हितों के साथ अन्याय है। उन्होंने आगे कहा कि परिसीमन के बाद हरियाणा में विधानसभा सदस्यों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिसके मद्देनजऱ नई विधानसभा भवन की आवश्यकता स्वाभाविक है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने न तो बजट में नई विधानसभा के निर्माण के लिए कोई राशि निर्धारित की है और न ही इस विषय का कोई उल्लेख किया है। यह दर्शाता है कि सरकार दूरदर्शिता और गंभीरता से काम नहीं कर रही। सांसद कुमारी सैलजा ने प्रश्न उठाया कि क्या भारतीय जनता पार्टी चुनावी लाभ के लिए हरियाणा के अधिकारों और भविष्य की आवश्यकताओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बजट ठोस योजनाओं का दस्तावेज नहीं, बल्कि जुमलों और आंकड़ों के फेरबदल का उदाहरण है। वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाकर केवल आंकड़ों की बाजीगरी से प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि एसवाईएल नहर पर उसकी क्या रणनीति है तथा विधानसभा निर्माण को लेकर उसका क्या दृष्टिकोण है। हरियाणा की जनता को इन प्रश्नों का जवाब मिलना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X