Monday, 19 October 2026
BREAKING
• गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग • जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की • जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत • गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल • स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया • बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान; वर्ष 2025 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 137 बाल विवाह रोके: डॉ. बलजीत कौर • डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी के विकास कार्यों की समीक्षा की • एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे • नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

हिमाचल प्रदेश

पर्वतीय राज्यों पर उच्च स्तरीय कमेटी बनाए केंद्र

Updated on Wednesday, March 04, 2026 17:45 PM IST

शिमला : हिमाचल सरकार ने राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने और केंद्रीय बजट पारित होने से पहले केंद्र सरकार ने दो आग्रह किए हैं। पहला अनुरोध यह किया है कि केंद्र सरकार तत्काल एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर पर्वतीय राज्यों की अर्थव्यवस्था का सही आकलन करवाए, जो 16वें वित्तायोग ने नहीं किया। इस आकलन के अनुसार उनकी विशिष्ट जरूरतों के मुताबिक आरडीजी बहाल करें। दूसरा आग्रह यह है कि इस बीच क्योंकि हिमाचल सरकार को 2026-2027 का प्रदेश का बजट प्रस्तुत करना है, इसलिए वित्तीय वर्ष 2026-2027 के राजस्व घाटे की पूर्ति के लिए केंद्र सरकार अविलंब एक पैकेज राज्य को दे। इस राशि को अनटाइड ग्रांट के रूप में विशेष केंद्रीय सहायता के मद से जारी किया जा सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात में भी यह पक्ष रखा है। इसके पीछे राज्य सरकार ने यह तर्क दिया है कि 16वें वित्त आयोग ने एक आश्चर्यजनक पद्धति अपनाई है।


15वें वित्त आयोग ने राज्यों के राजस्व व खर्चे का आकलन, राज्यवार किया और राज्यों की विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखकर आरडीजी की संस्तुति की। 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट के अध्याय 9 को अगर देखें, तो इसमें सभी राज्यों को एक कसौटी पर रखकर संस्तुति की गई है। यह आकलन का स्वस्थ और पारदर्शी तरीका नहीं है। संविधान के अनुच्छेद 275 (1) को 280(3) (बी) में वित्त आयोग का यह दायित्व है कि वह राज्यों की आवश्यकताओं का राज्यवार स्पष्ट आकलन करे और उनके लिए उस अनुसार संस्तुति करे। जिन 17 राज्यों के लिए 15वें वित्त आयोग ने आरडीजी दी थी, उनमें कुल वार्षिक बजट का आरडीजी का दस प्रतिशत से अधिक हिस्सा मात्र तीन राज्यों में है। इनमें हिमाचल पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश से बजट आकार भी छोटा है। इसलिए उनके साथ हिमाचल प्रदेश की तुलना असंगत है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आरडीजी एक ऐसा माध्यम था, जिसके द्वारा टैक्स और पोस्ट डेवोल्यूश्न के बाद कुछ हद तक हम अपने बजट को संतुलित रख पाते थे और प्रदेश के विकास को जारी रख सकते थे, लेकिन आरडीजी का एकाएक बंद होना हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था सहन नहीं कर पाएगी, चाहे राज्य में किसी भी दल की सरकार हो।

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X