Monday, 19 October 2026
BREAKING
• गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग • जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की • जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत • गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल • स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया • बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान; वर्ष 2025 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 137 बाल विवाह रोके: डॉ. बलजीत कौर • डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी के विकास कार्यों की समीक्षा की • एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे • नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक जल स्रोतों के पास लगेंगे आरओ प्लांट, स्वच्छ पानी की दिशा में बड़ा कदम, जलशक्ति विभाग को जारी किए निर्देश

Updated on Friday, March 06, 2026 17:07 PM IST

सोलन : पहाड़ों में बहते प्राकृतिक जल स्रोत हमेशा से लोगों की प्यास बुझाते आए हैं, लेकिन बदलते समय के साथ इन स्रोतों की स्वच्छता को लेकर चिंता भी बढ़ी है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन सोलन ने एक अहम पहल शुरू की है। अब जिले के पारंपरिक और प्राकृतिक जल स्रोतों के पास आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) प्लांट लगाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि लोगों को प्राकृतिक स्रोतों के साथ-साथ पूरी तरह शुद्ध और सुरक्षित पेयजल भी मिल सके। जिला प्रशासन ने इस दिशा में जल शक्ति विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन का मानना है कि जिले में कई ऐसे प्राकृतिक स्रोत हैं जिनका उपयोग आज भी बड़ी संख्या में लोग पीने के पानी के लिए करते हैं। यदि इन स्थानों के पास आरओ प्लांट स्थापित किए जाते हैं तो लोगों को बेहतर गुणवत्ता वाला पानी मिल सकेगा और जल जनित बीमारियों का खतरा भी कम होगा।


फिलहाल यह योजना शुरुआती चरण में है। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा के निर्देशों के बाद अब इसकी जिम्मेदारी जल शक्ति विभाग को सौंपी गई है। विभाग का पहला लक्ष्य जिले में ऐसे सभी प्राकृतिक जल स्रोतों की पहचान करना है, जहां से बड़ी संख्या में लोग पानी लेते हैं। इसके बाद यह तय किया जाएगा कि किन-किन स्थानों पर आरओ प्लांट स्थापित किए जा सकते हैं विभाग यह भी आकलन करेगा कि इन प्लांटों की स्थापना में कितना खर्च आएगा और उनका रखरखाव किस प्रकार किया जाएगा। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पारंपरिक जल स्रोतों के पास आरओ प्लांट स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।


बीमारियां रोकने में मदद
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि कई गांवों में आज भी लोग प्राकृतिक जल स्रोतों पर ही निर्भर हैं, लेकिन कई बार पानी की स्वच्छता को लेकर चिंता बनी रहती है। यदि इन स्रोतों के पास आरओ प्लांट स्थापित किए जाते हैं तो लोगों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल मिल सकेगा। ग्रामीणों का मानना है कि इससे पानी से फैलने वाली बीमारियों को रोकने में भी मदद मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X