Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

हरियाणा में भाजपा से मिली हुई है कांग्रेस : अनुराग ढांडा

Updated on Friday, March 06, 2026 17:43 PM IST

रोहतक : आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने दावा किया कि हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। कांंग्रेस के लोग भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर काम करते हैं। ये लोग महज प्रदेश की जनता को दिखाने के लिए एक-दूसरे से लड़ते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि अंदरखाने दोनों एक-दूसरे से लड़ते हैं। आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आप हर बार देख सकते हैं कि जब कभी राज्यसभा का चुनाव आता है, तो भाजपा अपने उम्मीदवार को हर हाल में जितवा लेती है जबकि कांग्रेस को अंत में हार का मुंह ही देखना पड़ता है। इसका कारण यह है कि भूपेंद्र हुड्डा और उनके साथी वहीं पर वोट करते हैं, जहां भाजपा चाहती है। कुल मिलाकर, कांग्रेस के लोग भाजपा के इशारे पर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विपक्ष के रूप में भूपेंद्र हुड्डा समझौते का नेतृत्व कर रहे हैं। वो भाजपा के इशारे पर काम करते हैं और जब तक ऐसा चलता रहेगा, तब तक मुझे नहीं लगता है कि कांग्रेस अपना उम्मीदवार राज्यसभा में जितवा पाएगी। ऐसी स्थिति में अब प्रदेश के लोगों को यह देखना होगा कि कांग्रेस को विधायकों को जिताने का और उनके पक्ष में मतदान करने का कोई मतलब नहीं रह जाता है।

इसके अलावा, उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि वो मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं। क्या इस तरह की स्थिति को सूबे की जनता स्वीकार कर सकती है। सच्चाई यह है कि हर किसी के पास माद्दा नहीं है कि भाजपा जैसे तानाशाह राजनीतिक दल के खिलाफ आवाज बुलंद की जा सके। यही कारण है कि कांग्रेस के लोगों ने आत्मसमर्पण किया हुआ है।

साथ ही, उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान यह दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस जीत रही है लेकिन अफसोस की बात है कि भूपेंद्र हुड्डा ने अंदर ही अंदर भाजपा से सेटिंग कर ली। अंत में प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई।

उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में भाजपा की सरकार को बने एक साल हो गए। पिछले एक साल में ऐसा कौन-सा मुद्दा है, जिसे लेकर भूपेंद्र हुड्डा सड़क पर उतरे हैं जबकि ऐसे कई मुद्दे हैं, जिसकी वजह से जनता परेशान है। भाजपा ने कांग्रेस को अपने पक्ष में सेट कर रखा है। उन्हें डरा रखा है कि हम आपको जेल में डाल देंगे। यही वजह है कि ये सभी आत्मसमर्पण की स्थिति में हैं।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X