Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

'किसी से कम नहीं हैं बेटियां', झज्जर की प्रख्या ने UPSC में हासिल किया 265 वां रैंक, 5वें प्रयास में सफलता की प्राप्त

Updated on Saturday, March 07, 2026 19:51 PM IST

झज्जर : झज्जर जिले के बादली क्षेत्र की बेटी प्रख्या ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 265वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रख्या ने पांचवें प्रयास में यह सफलता प्राप्त कर प्रशासनिक अधिकारी बनने के अपने सपने को साकार किया। जैसे ही शुक्रवार को यूपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। परिवार और पूरे बादली क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और लोगों ने प्रख्या की इस उपलब्धि पर गर्व जताया। 

सफलता के बाद प्रख्या ने कहा कि मेहनत और धैर्य ही किसी भी बड़े लक्ष्य तक पहुंचने का रास्ता होता है। उन्होंने विशेष रूप से अभिभावकों को संदेश देते हुए कहा कि बेटियों को भी खुला आसमान देना चाहिए, ताकि वे अपनी प्रतिभा के दम पर परिवार और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत की और हर असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ती रहीं। 

प्रख्या की इस उपलब्धि पर उनके पिता रामवीर, माता सुशीला और दादा जिले सिंह ने खुशी जाहिर की। परिवार का कहना है कि बेटी ने पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है और जब वह गांव आएंगी तो उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। प्रख्या के पति दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं और उन्होंने भी इस सफर में पूरा सहयोग दिया। प्रख्या ने बताया कि अप्रैल 2024 में घोषित यूपीएससी परिणाम में उन्हें 584वां रैंक मिला था, लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं थीं। बेहतर रैंक पाने के लिए उन्होंने प्रशासनिक सेवा ज्वाइन नहीं की और फिर से तैयारी शुरू कर दी। पहले जहां वह करीब 10 घंटे पढ़ाई करती थीं। 

वहीं बाद में अपनी पढ़ाई का समय बढ़ाकर 12 से 14 घंटे तक कर दिया। इसी लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने इस बार 265वां रैंक हासिल किया। प्रख्या का कहना है कि उनका सपना शुरू से ही प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना था। वह चाहती हैं कि उन्हें होम कैडर मिले, लेकिन जो भी कैडर मिलेगा। उसमें पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम कर देश और समाज की सेवा करेंगी।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X