Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

महिलाओं का सशक्तिकरण ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला : आरती सिंह राव

Updated on Sunday, March 08, 2026 18:25 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की समस्त मातृशक्ति को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और स्वावलंबन ही एक सशक्त राष्ट्र की असली आधारशिला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के बिना किसी भी समाज या देश की प्रगति संभव नहीं है। इस दिशा में केंद्र तथा हरियाणा सरकार लगातार कार्य कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज की महिलाएं अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, विज्ञान, खेल और राजनीति जैसे हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।आरती सिंह राव ने कहा कि महिलाओं की उन्नति से ही समाज का समग्र विकास जुड़ा है। यदि महिलाएं सशक्त होंगी, तो परिवार और राष्ट्र स्वतः ही मजबूत होंगे।

उन्होंने समाज के प्रति महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि दादी, मां, बहन, पत्नी और बेटी के रूप में वे अपने स्नेह और त्याग से समाज को संवारने का कार्य करती हैं।
सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ', 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' और 'सुकन्या समृद्धि योजना' जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रभावी ढंग से चला रही हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुद्रा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं के स्वास्थ्य और आर्थिक स्वावलंबन में क्रांतिकारी सुधार आए हैं। साथ ही, मिशन शक्ति'और महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट जैसी पहल महिलाओं को सुरक्षा और वित्तीय मजबूती प्रदान कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लखपति दीदी अभियान के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उनकी आय बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजनीति में भी महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा के माध्यम से सुषमा स्वराज, निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी जैसी सशक्त महिला नेताओं को नेतृत्व का अवसर दिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे समाज की हर महिला का सम्मान करेंगे और उनके अधिकारों व अवसरों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X