Monday, 19 October 2026
BREAKING
• जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की • जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत • गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल • स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया • बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान; वर्ष 2025 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 137 बाल विवाह रोके: डॉ. बलजीत कौर • डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी के विकास कार्यों की समीक्षा की • एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे • नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन • महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में IPL की तर्ज पर होगी वॉलीबॉल लीग, खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

Updated on Sunday, March 08, 2026 19:45 PM IST

ऊना : हिमाचल प्रदेश में अब वालीबाल को नई पहचान देने के लिए आईपीएल की तर्ज पर वॉलीबॉल लीग आयोजित की जाएगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य वालीबाल एसोसिएशन के महासचिव मदन राणा ने ऊना में आयोजित बैठक के दौरान दी। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय वालीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने की। बैठक में निर्णय लिया कि आगामी मई-जून माह में प्रदेश स्तर पर वालीबाल लीग का आयोजन किया जाएगा। इस लीग के माध्यम से प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। 

बैठक में यह भी तय किया गया कि वॉलीबॉल गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने के लिए एसोसिएशन अपना ऑनलाइन पोर्टल तैयार करेगी। इस पोर्टल पर खिलाड़ियों, रैफरी और कोच का पंजीकरण किया जाएगा। इसके अलावा लीग के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन करने का भी निर्णय लिया गया है। इनमें तकनीकी समिति, अनुशासन समिति, सैक्सुअल हैरासमैंट समिति, चैंपियनशिप मैनेजमैंट समिति तथा टैलेंट हंट समिति शामिल होंगी। ये समितियां प्रतियोगिताओं के संचालन और खिलाड़ियों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। 

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि भविष्य में स्थानीय, जिला तथा राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले वालीबाल टूर्नामैंट के लिए संबंधित प्रबंधन समितियों को वालीबाल एसोसिएशन से पूर्व अनुमति लेनी होगी। हिमाचल प्रदेश स्टेट वालीबाल एसोसिएशन के नए झंडे और लोगो का भी लोकार्पण किया गया। साथ ही संगठन में कुछ नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी की गईं, जिसमें नवीन शर्मा को संघ का प्रवक्ता व नवीन ठाकुर को कानूनी सलाहकार बनाया गया। इस मौके पर बैठक में संघ के संयुक्त सचिव यशविंद्र ठाकुर, नवीन शर्मा, कोषाध्यक्ष रंजीत अटवाल, संजीव राणा, पृथ्वी राज, तनीशा, राजिंद्र रिंकु, जितेंद्र मनवाल, विकास कंवर आदि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X