Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई: नशे के नेटवर्क का भंडाफोड़,50 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated on Sunday, March 08, 2026 19:53 PM IST

यमुनानगर : यमुनानगर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 520 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

यमुनानगर पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति इलाके में स्मैक की सप्लाई करने के लिए आने वाले हैं। सूचना मिलते ही टीम ने शांति कॉलोनी के पास नाकाबंदी कर दी और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से करीब 520 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जावेद और आसिफ के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के जलालपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी नशा तस्करी के मामलों में शामिल रह चुके हैं और उनके खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि ये आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से नशे के कारोबार में सक्रिय हो गए थे और क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि यह स्मैक कहां से लाई गई थी और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें अदालत में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड लेने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

 
Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X