Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

Sirsa में सियासी शिष्टाचार: कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया के घर पहुँचे सीएम सैनी, विकास और रिश्तों पर हुई बात

Updated on Sunday, March 08, 2026 19:58 PM IST

सिरसा : सिरसा में आज एक दिलचस्प और अहम राजनीतिक मुलाकात देखने को मिली, जब सीएम नायब सिंह सैनी अचानक सिरसा से कांग्रेस विधायक के आवास पर पहुंचे। यह मुलाकात इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि गोकुल सेतिया कांग्रेस के विधायक हैं, जबकि नायब सिंह सैनी बीजेपी से विधायक और हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी और सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल भी मौजूद रहीं।

सीएम नायब सिंह सैनी और विधायक गोकुल सेतिया की चर्चा को लेकर राजनीति गलियारों में चर्चा है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कोई खेला खेल सकती है लेकिन विधायक गोकुल सेतिया ने इस चर्चा का पूरी तरह से खंडन कर दिया है। गोकुल सेतिया का कहना है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है पारिवारिक मुलाकात हुई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधायक गोकुल सेतिया एक ही गाड़ी में सवार होकर सेतिया निवास पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं की मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया। हालांकि इस मुलाकात को लेकर गोकुल सेतिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

मीडिया से रूबरू होते हुए गोकुल सेतिया ने बताया कि आज उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में मंच साझा किया था। उसी दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वह उनके छोटे भाई विभोर की शादी में शामिल नहीं हो पाए थे, इसलिए अब वह व्यक्तिगत रूप से विभोर सेतिया से मिलकर उसे शादी की बधाई देना चाहते हैं और साथ ही चाय पर मुलाकात करना चाहते हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री उनके घर पहुंचे।

गोकुल सेतिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ उनकी बातचीत पूरी तरह सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। इस दौरान सिरसा जिले के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के साथ सिरसा में विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई। सेतिया ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में सिरसा के विकास को और गति मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस मुलाकात के दौरान सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल भी मौजूद रहीं। उनकी मौजूदगी ने इस मुलाकात को और राजनीतिक महत्व दे दिया। हालांकि नेताओं ने इसे पूरी तरह व्यक्तिगत और शिष्टाचार भेंट ही बताया।

वहीं जब पत्रकारों ने गोकुल सेतिया से आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बताते हुए बड़ा दावा किया। गोकुल सेतिया ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक पूरी मजबूती के साथ पार्टी के उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध की जीत निश्चित है। गोकुल सेतिया ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है और सभी विधायक पार्टी लाइन के अनुसार मतदान करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन मजबूत रहेगा और पार्टी अपने उम्मीदवार को जीत दिलाने में सफल होगी।

कुल मिलाकर सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया के घर पहुंचना राजनीतिक रूप से काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। भले ही इसे व्यक्तिगत मुलाकात बताया जा रहा हो, लेकिन इसने हरियाणा की राजनीति में नई चर्चाओं को जरूर जन्म दे दिया है। वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर भी राजनीतिक बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है।

 

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X