Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

सेम से बर्बाद हो रही कृषि भूमि को बचाने के लिए ठोस योजना बनाए सरकार : कुमारी सैलजा

Updated on Monday, March 09, 2026 19:49 PM IST

चंडीगढ़ : सिरसा, फतेहाबाद और हिसार सहित हरियाणा के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में सेम (जलभराव) की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे हजारों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि बंजर होने की कगार पर पहुंच गई है। यह स्थिति न केवल किसानों की आजीविका के लिए गंभीर संकट पैदा कर रही है बल्कि प्रदेश की कृषि व्यवस्था के लिए भी अत्यंत चिंताजनक है। मीडिया को जारी एक बयान में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लंबे समय से सेम प्रभावित क्षेत्रों के किसान भारी नुकसान झेल रहे हैं। जलभराव के कारण उनकी जमीन पर खेती करना मुश्किल हो गया है और कई गांवों में हजारों एकड़ भूमि अनुपयोगी होती जा रही है। इसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई प्रभावी और स्थायी योजना सामने नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि सेम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक व्यापक और वैज्ञानिक योजना तुरंत तैयार करे। इसके अंतर्गत भूमिगत जल निकासी (ड्रेनेज सिस्टम) को मजबूत करना, पानी की निकासी के लिए नई योजनाएं बनाना तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रभावित भूमि को पुन: कृषि योग्य बनाने के ठोस कदम उठाए जाएं।

कुमारी सैलजा ने यह भी मांग की कि जब तक सेम से प्रभावित भूमि पूरी तरह से कृषि योग्य नहीं हो जाती, तब तक किसानों को प्रति वर्ष उचित मुआवजा दिया जाए ताकि उनके आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके और उनका जीवनयापन प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करना किसी भी सरकार के लिए उचित नहीं है।

प्रदेश सरकार को चाहिए कि इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई करे और किसानों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए ताकि सिरसा, फतेहाबाद और हिसार के हजारों किसान परिवारों को राहत मिल सके और उनकी भूमि फिर से खेती के योग्य बन सके।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X