Monday, 19 October 2026
BREAKING
• जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की • जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत • गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल • स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया • बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान; वर्ष 2025 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 137 बाल विवाह रोके: डॉ. बलजीत कौर • डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी के विकास कार्यों की समीक्षा की • एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे • नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन • महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

हिमाचल प्रदेश

स्कूली छात्रों को मिलेंगे 600 रुपए, सरकार ने भेजा पैसा, सीधे खाते में जमा होगी राशि

Updated on Monday, March 09, 2026 20:00 PM IST

शिमला : प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी उपनिदेशकों को निर्देश जारी किए हैं कि कक्षा पहली से आठवीं तक पढऩे वाले पात्र विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म के लिए 600 रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाए। यह राशि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार वर्ष 2025-26 के लिए प्रदान की जा रही है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार यह राशि सभी लड़कियों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बीपीएल वर्ग के लडक़ों को दी जाएगी। यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खाते या उनकी माता के बैंक खाते में भेजा जाएगा।


शिक्षा विभाग ने बताया कि प्रति विद्यार्थी 600 रुपए की दर से यह राशि जिलों को भेज दी गई है। अब जिला स्तर पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पात्र विद्यार्थियों के खातों में यह राशि समय पर ट्रांसफर करें। इसके लिए जिन विद्यार्थियों के बैंक खाते नहीं हैं, उनके खाते खोलने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि किसी भी पात्र छात्र को इस योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि राज्य स्तर से राशि जारी होने के एक महीने के भीतर सभी पात्र विद्यार्थियों के खातों में यह पैसा भेजना सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद संबंधित अधिकारी इस राशि के उपयोग का प्रमाण पत्र एक सप्ताह के भीतर शिक्षा निदेशालय को भेजेंगे। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन श्रेणियों के विद्यार्थियों को यह लाभ दिया जाना है, उनमें से कोई भी पात्र छात्र इस सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए। साथ ही बैंक खातों में जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज भी सरकारी खजाने में जमा करवाया जाएगा। विभाग ने सभी जिलों से यह भी कहा है कि वे यह सुनिश्चित करते हुए प्रमाण पत्र दें कि उनके जिले में कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी पात्र विद्यार्थियों लड़कियों, एससी, एसटी और बीपीएल वर्ग के लडक़ों को यूनिफॉर्म के लिए 600 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान कर दी गई है।

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X