Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

सांसद सैलजा ने सिरसा-फतेहाबाद में आईआईटी खोलने की मांग संसद में उठाई

Updated on Tuesday, March 10, 2026 14:28 PM IST

सिरसा : सांसद कुमारी सैलजा ने लोकसभा में सिरसा और फतेहाबाद जैसे शैक्षणिक रूप से पिछड़े जिलों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) स्थापित करने की मांग जोरदार ढंग से उठाई। लोकसभा में पूछे गए अपने प्रश्न में सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या देश में नए आईआईटी स्थापित करने का प्रस्ताव है और क्या सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद जैसे शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े जिलों में ऐसे संस्थानों की स्थापना को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इन जिलों में पर्याप्त मात्रा में भूमि उपलब्ध है, इसलिए यहां आईआईटी स्थापित करना क्षेत्र के विकास और युवाओं के लिए बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। इस प्रश्न के उत्तर में शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने बताया कि वर्तमान में देश में 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) स्थापित और संचालित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहले से ही राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कुरुक्षेत्र, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) सोनीपत तथा हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किए जा चुके हैं, जो राष्ट्रीय महत्व के संस्थान हैं। राज्य मंत्री ने यह भी बताया कि आईआईटी दिल्ली का एक विस्तार परिसर हरियाणा के सोनीपत में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में स्थापित किया गया है, जो उन्नत शोध, नवाचार और उद्योग सहयोग का केंद्र है।

कुमारी सैलजा ने सरकार द्वारा इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब न देने पर आपत्ति भी जताई और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े जिलों को प्राथमिकता देते हुए वहां उच्च तकनीकी शिक्षा संस्थान स्थापित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सिरसा और फतेहाबाद जैसे क्षेत्रों में आईआईटी स्थापित किया जाता है तो इससे पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X