Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

जगाधरी स्तिथ वृद्ध आश्रम के प्रांगण में सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट पटियाला की ओर से उद्योगपति स्वर्गीय सतीश सलुजा की स्मृति में 16 वाँ डेंटल क्लिनिक का शुभारंभ किया गया

Updated on Tuesday, March 10, 2026 17:23 PM IST

यमुनानगर : जगाधरी स्तिथ वृद्ध आश्रम के प्रांगण में सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट पटियाला की ओर से उद्योगपति स्वर्गीय सतीश सलुजा की स्मृति में 16 वाँ डेंटल क्लिनिक का शुभारंभ किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अनीता सलुजा, विशिष्ठ अतिथि रमन सलुजा व समीरा सलुजा ट्रस्ट के जिला प्रधान अवतार सिंह चुघ, सचिव जगमीत सिंह, उपप्रधान चन्दर पाहवा, सदस्य अभिषेक पाहवा, किट्ट, सरपंच हरदेव सिंह, सुरेंद्र नंदा, विजय कुंद्रा, सहित अन्य गणमान्य शामिल रहें l विशेष रूप से शामिल रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट की ओर से डॉक्टर राजिंदर सिंह अटवाल द्वारा की गई l कार्यक्रम में मुख्यतिथि का पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता सलुजा ने अपने संबोधन में कहा कि सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से समाज की सेवा में कई योजनाएं चला कर समाज की सेवा कर रहा है, जिसका लाभ गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लोगों को मिल रहा है l उन्होंने बताया कि आज यहां पर डेंटल क्लिनिक स्वर्गीय सतीश सलुजा की याद में ट्रस्ट की और से खोला गया है l उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं निदेशक डॉक्टर एस.पी. सिंह ओबराय द्वारा पंजाब, हरियाणा ही नहीं बल्कि भारत सहित विश्व के कई देशों में ट्रस्ट कार्य कर रहा है l वृद्ध आश्रम जगाधरी में पहले से ही सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पैथ लेब, फिजियोथैरेपी सेंटर चलाया जा रहा हैं जिसका जगाधरी- यमुनानगर और आसपास के गाँवो के लोगों को बड़ा लाभ मिल रहा है l उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह की सेवाएं सरबत का भला चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जारी रहेगीl ट्रस्ट मुख्यालय पटियाला की ओर से पहुंचे डॉक्टर राजेंद्र सिंह अटवाल ने बताया कि सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आज जगाधरी के वृद्ध आश्रम में 16वें डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन किया गया है और दो और डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन पंजाब में किया जा रहा है l उन्होंने बताया कि इसके साथ ही देश के 11 राज्यों में डायलिसिस के 77 केंद्र चलाए जा रहे हैं जिसमें 295 मशीन लगी है, वहीं दूसरी ओर फिजियोथेरेपी के 21 और पैथलैब के 135 सेंटर चलाए जा रहे हैं l  उन्होंने यह भी बताया कि अब तक सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 640 आई कैंप लगाए जा चुके हैं l इसके अलावा ट्रस्ट की ओर से विधवाओं, बुजुर्गों को पेंशन, गरीब बच्चियों की शादी ओर दिव्यांगों को भी आर्थिक सहायता संस्था की ओर से दी जाती है l उन्होंने बताया कि जगाधरी वृद्ध आश्रम कमेटी के द्वारा यहां पर बहुत ही प्रशंसनिक कार्य किए जा रहे हैं और उनका पूरा सहयोग मिल रहा है l उन्होंने कहा कि भविष्य में जगाधरी में आई चेकअप क्लीनिक, गरीब बच्चों के लिए कंप्यूटर सेंटर व गरीब बच्चीयों के लिए सिलाई सेंटर का भी प्रावधान किया जाएगा, जिससे गरीब परिवार के बच्चे यहां से ट्रेनिंग लेकर आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे l इस मौके पर वृद्ध आश्रम कमेटी के प्रधान देवेंद्र चावला ने कहा कि सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बहुत ही सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं और यहां पर पैथलब, फिजियोथैरेपी सेंटर सेवाएं भी गरीबों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है l जिसका जगाधरी- यमुनानगर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी भरपूर लाभ मिल रहा है और यहां पर बहुत ही सस्ते दामों पर अच्छे डॉक्टरों के द्वारा सेवाएं ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराई जा रही हैl उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट अपने किसी और प्रोजेक्ट का भी विस्तार करना चाहेगा तो उसके लिए हम अपनी ओर से सहायता में कोई कसर नहीं छोड़ेंगेl
 
 
Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X