Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

सीएम 13 मार्च को पंचकूला में वसंत उत्सव-2026 का करेंगे शुभारंभ

Updated on Wednesday, March 11, 2026 18:18 PM IST

पंचकूला: पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के. मकरंद पांडुरंग ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेक्टर-5 स्थित टाउन पार्क में 13 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले वसंत उत्सव-2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

सीईओ श्री के. मकरंद पांडुरंग ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 13 मार्च को मुख्य अतिथि के रूप में वसंत उत्सव-2026 का शुभारंभ करेंगे, जबकि 15 मार्च को समापन समारोह में हरियाणा के मुख्य सचिव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि तीनों दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उत्सव का सफल आयोजन किया जाए। पीएमडीए की ओर से अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इस तीन दिवसीय उत्सव का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सीईओ श्री के. मकरंद पांडुरंग ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम को कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को उत्सव के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने को कहा गया। जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग और नगर निगम पंचकूला को पर्याप्त संख्या में मोबाइल शौचालय उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था और वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग द्वारा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। वहीं, फूड स्टॉल्स पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी की रहेगी।

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने जिला सचिवालय के सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन के सहयोग से वसंत उत्सव का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा और इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का होगा आयोजन

बैठक में बताया गया की वसंत उत्सव-2026 के दौरान कई आकर्षक प्रतियोगिताएं और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 13 मार्च को रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग, टेक्सटाइल कार्टोग्राफी, टैटू पेंटिंग और एनवायरमेंटल क्विज, 14 मार्च को मेहंदी प्रतियोगिता, मोनो एक्टिंग, हास्य कवि सम्मेलन, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और डुएट डांस प्रतियोगिता और 15 मार्च को बेबी शो, फैशन शो, पॉट पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, सेल्फी प्रतियोगिता, सोलो सिंगिंग और फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। तीनों दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

वसंत उत्सव 2026 -वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक

वसंत उत्सव 2026, वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलात्मक प्रस्तुतियाँ, फूलों की सजावट, विरासत से जुड़ी शामें, शिल्प प्रदर्शनियाँ, पाककला के अनुभव और सामुदायिक समारोहों का जीवंत संगम देखने को मिलता है। यह उत्सव हरियाणा की समृद्ध परंपराओं, विकसित होती सांस्कृतिक भावना और वसंत के उल्लास को दर्शाने के लिए आयोजित किया जाता है

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार, पीएमडीए के मुख्य अभियंता श्री राजीव शर्मा, एक्सईएन (हॉर्टिकल्चर), श्रीमती निधि भारद्वाज, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X