Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

वैश्विक संकट और युद्ध की आड़ में केंद्र सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Thursday, March 12, 2026 18:45 PM IST

अंबाला : हरियाणा में एलपीजी की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। अंबाला में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में हरियाणा प्रदेश के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल,प्रफुल्ल गुडथे विशेष रूप से मौजूद रहे। जानकारी देते हुए हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शन हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में लगभग 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में आयोजित किया गया। उन्होंने ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों और वैश्विक संकट (जैसे पश्चिम एशिया में संघर्ष) के नाम पर आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है, जबकि सरकार एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने में नाकाम साबित हो रही है।

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा, "भाजपा ने सत्ता में आने से पहले 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन अब कीमतें आसमान छू रही हैं। आम परिवारों का बजट बिगड़ रहा है, ढाबे-होटल बंद होने की कगार पर हैं। यदि दाम नहीं घटाए गए तो हरियाणा भर में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।"

अंबाला में प्रदर्शनकारियों ने 'महंगाई हटाओ', 'एलपीजी सस्ता करो' जैसे नारे लगाए। कई जगहों पर चूल्हा जलाकर प्रतीकात्मक विरोध भी दिखाया गया, ताकि रसोई गैस की किल्लत से आम आदमी की परेशानी को उजागर किया जा सके। अंबाला के ढाबा संचालकों ने भी बताया कि कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से उनके चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं और कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस पर बोलते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जनता की इस परेशानी पर केंद्र सरकार की चुप्पी, इस बात की ओर इशारा कर रही है कि सरकार को जनता की परेशानियां से कोई लेना-देना नहीं है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शन देशभर में कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे विरोध का हिस्सा है, जहां संसद में भी हंगामा हुआ और कई राज्यों में धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि एलपीजी कीमतों में तत्काल कमी की जाए, सब्सिडी बढ़ाई जाए और आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए नहीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी और सरकार को झुकाने के लिए व्यापक आंदोलन करेगी। इस प्रदर्शन के दौरान हरियाणा कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह, शैली चौधरी, पूजा चौधरी, पूर्व विधायक जसबीर सिंह मलौर, अंबाला से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, दुष्यंत चौहान व परविंदर सिंह परी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त जिला अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा पर्ल चौधरी एवं , वीरेंद्र सोमा, पूर्व अध्यक्षा सुधा भारद्वाज, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन एवं कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X