Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

भाजपा सरकार युवा विरोधी, प्रदेश के सुनहरे भविष्य के लिए जेजेपी से जुड़े : दिग्विजय चौटाला

Updated on Friday, March 13, 2026 20:45 PM IST

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक तरफ तो देश के मुखिया को विश्वगुरू कह रही है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कठपुतली बने हुए है। भारत में ऊर्जा जरूरतों के लिए अमेरिका फैसला ले रहा है। बाहरी दखलअंदाजी के कारण ही आज देश में गैस एवं तेल के लिए संकट बना हुआ है। यह बात हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। वे शुक्रवार को हांसी की नई अनाज मंडी में उमड़े जनसैलाब को संबोधित कर रहे थे। भारी भीड़ से गदगद पूर्व डिप्टी सीएम ने भाजपा को चारों तरफ से घेरते हुए उनके खिलाफ कड़ा हमला बोला। पूर्व डिप्टी सीएम ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण देश एवं प्रदेश में गैस और तेल की किल्लत हो गई है और इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का राजनीतिक बनवास अब समाप्त हो चुका है और अब जेजेपी के कार्यकर्ता नए जोश एवं उमंग के साथ आगे बढ़ेंगे और प्रदेश में जेजेपी की सरकार लाएंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने हमेशा ही किसान-कमेरे की लड़ाई लड़ी है और जेजेपी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रही है। उन्होंने कहा कि जब जेजेपी सरकार में भागीदार थी तब किसानों की फसलों का उठान दो दिन में कराकर भुगतान सीधे खातों में करवाने जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई थी, लेकिन अब किसान फसल बेचने के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहें है। उन्होंने कहा कि जेजेपी के राज में बुजुर्गों की पेंशन एक हजार रुपए तक बढ़ा दी थी, लेकिन अब भाजपा सरकार उसी पेंशन को काटने पर तुली हुई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हांसी के 23वें जिले के रूप में गठन पर उन्हें खुशी है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भिवानी लोकसभा क्षेत्र में हांसी हलका आता था और हांसी ने भिवानी लोकसभा के चुनाव में डॉ अजय सिंह चौटाला का भरपूर साथ दिया था। इसी तरह जब वे स्वयं 2014 में हिसार लोकसभा से चुनाव लड़ रहे थे, उस समय हांसी हलका हिसार लोकसभा में आता था और तब उन्हें हांसी की जनता ने खूब प्यार दिया था। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि जेजेपी के चुनाव चिन्ह चाबी का दौर कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार-प्रसार करें।

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि भाजपा जात-पात, धर्म-मजहब के नाम पर आपसी भाईचारे को खराब करती है। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा की विभाजनकारी नीतियों को समझना होगा और उसका करारा जवाब जवाब देना होगा। बृज शर्मा ने कहा कि अजय चौटाला जननायक चौधरी देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला से राजनीतिक शिक्षा लेकर निरंतर जनसेवा में जुटे हुए है और जनता को उनका साथ देना चाहिए। जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला भारी भीड़ से गदगद नजर आए और उन्होंने भाजपा एवं कांग्रेस को पानी पी-पी कर कई बार कोसा। उन्होंने भाजपा को युवा विरोधी सरकार बताते हुए इससे सावधान एवं सचेत रहने की अपील की और कहा कि जननायक जनता पार्टी के साथ जुड़कर अपने प्रदेश के सुनहरे भविष्य का निर्माण करें। इस अवसर पर जेजेपी राजस्थान अध्यक्ष पृथ्वी सिंह मिल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दिनेश डागर, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष संदीप न्योल, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लितानी, मोहसीन चौधरी, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व विधायक रमेश खटक, बहन फूलवती, किरण पूनिया, रजनी मलिक, नरेश द्वारका, रोशन ढांडा, सुरेंद्र भागीराम, धर्मपाल प्रजापत, राजेश सैनी, दीपक मलिक, हांसी जिलाध्यक्ष अमित बूरा, हिसार जिलाध्यक्ष अनिल बालकिया सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X