Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

किसान-कमेरे की आवाज बुलंद करने के लिए क्षेत्रीय दलों के लामबंद होने की जरूरत : डॉ अजय सिंह चौटाला

Updated on Friday, March 13, 2026 20:47 PM IST

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि देश और प्रदेश के मौजूदा हालात बदलाव की मांग कर रहे है। आज लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं और विपक्ष को संसद में बोलने का मौका तक नहीं दिया जा रहा। किसान-कमेरे की आवाज को बुलंद करना होगा और बुलंद करने के लिए हम सब क्षेत्रीय दलों को एकजुट होना होगा। डॉ. चौटाला शुक्रवार को हांसी की नई अनाज मंडी में उनके जन्मदिवस पर आयोजित रैली में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित कर रहे थे। डॉ. चौटाला ने कहा कि लोकसभा के स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने और मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने से यह स्पष्ट है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर संदेह पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में भले ही भाजपा की सरकार लगातार तीसरी बार आई हो, लेकिन असल में देश की व्यवस्था कुछ बड़े उद्योगपतियों के प्रभाव में चल रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश के पोर्ट, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक संसाधनों को बेचने का काम किया गया है, जबकि सरकार बड़े-बड़े ऐलान कर राजनीतिक लाभ लेने में लगी हुई है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी देश-प्रदेश में हालात बिगड़े है, युवाओं की अगुवाई में आम जनता ने बदलाव का रास्ता चुना है। उन्होंने आपातकाल के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी जनता ने बड़ा परिवर्तन कर कांग्रेस को धूल चटाकर जनता पार्टी की सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में भी जनता बदलाव के लिए सड़कों पर उतरी है और सरकारें बदली हैं। ऐसे में भारत में भी जनता को संगठित होकर बदलाव के लिए आगे आना होगा। डॉ. चौटाला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन की लड़ाई के लिए जुट जाएं।

आजमगढ़ से सांसद एवं वरिष्ठ सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने अजय चौटाला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का संदेश सांझा किया। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने हरियाणा की जनता के नाम एक संदेश भेजकर कहा है कि हरियाणा की जनता को याद दिलाया जाए कि चौधरी देवीलाल और मुलायम सिंह ने मिलकर देश के किसानों की लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को परेशान करने वाली नीतियां अपनाई है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा ने यूपी में भाजपा को हराकर दिखाया और हरियाणा में भी जनता को इसी तरह जवाब देना चाहिए। उन्होंने दुष्यंत चौटाला से कहा कि चुनावी हार से घबराने की जरूरत नहीं है, जनता फिर से भरोसा जताएगी और उन्हें दोबारा सम्मान के साथ आगे बढ़ाएगी। जेजेपी द्वारा सपा सांसद को बैलगाड़ी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जबकि अखिलेश यादव के लिए चौधरी देवीलाल और मुलायम सिंह यादव की हाथ से बनी पेंटिंग भी भेंट की।

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढिंढसा ने कहा कि उमड़ी भारी भीड़ यह जता रही है कि हरियाणा की जनता जेजेपी को कितना प्यार करती है। उन्होंने कहा कि अजय सिंह एवं दुष्यंत चौटाला चौधरी देवीलाल की सोच पर चल रहे है। ढिंढसा ने कहा कि दुष्यंत चौटाला के उपमुख्यमंत्री रहते हुए किए गए कामों की तारीफ की और कहा कि आने वाले समय में दुष्यंत-दिग्विजय के साथ प्रदेश के लाखों युवा जुड़ेंगे और प्रदेश में जेजेपी सरकार बनाएगी। पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह छोटेपुर ने भी चौधरी देवीलाल द्वारा किए गए जनहितैषी कार्यों को याद किया और कहा कि अजय सिंह चौटाला हमेशा किसान, गरीब एवं मजदूर की आवाज उठाते है और बेहद संघर्षशील नेता हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि एक मौका जननायक जनता पार्टी को दें।

मुजफ्फरनगर से सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि आजादी के बाद से किसानों को मजबूत करने की बजाय उन्हें जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों को कमजोर करने में राष्ट्रीय दलों ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी। मलिक ने कहा कि जेजेपी ने किसानों और आम लोगों के हक की लड़ाई जारी रखी है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में जेजेपी फिर प्रदेश का नेतृत्व करेगी और किसानों की आवाज को मजबूती देगी।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X