Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

राज्यसभा चुनाव के लिए हरियाणा में भाजपा की बड़ी तैयारी, ट्रेनिंग के लिए बस से होटल ले जाए गए सभी विधायक

Updated on Saturday, March 14, 2026 21:00 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी तैयारी की है। सभी 47 विधायकों को एक बस में बैठाकर चंडीगढ़ के सेक्टर 35 स्थित एक निजी होटल में ले जाया गया, जहां उन्हें राज्यसभा चुनाव से पहले वोटिंग के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडोली बस में सभी 47 विधायकों को लेकर रवाना हुए। भाजपा विधायकों के अलावा कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी रवाना हुए। मोहन लाल बडोली ने आईएएनएस से कहा, "एक छोटा सा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें यह समझाया जाएगा कि (राज्यसभा चुनावों के लिए) वोटिंग की पूरी प्रक्रिया कैसे होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी विधायक यहीं मौजूद हैं।" वहीं, हरियाणा के मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा, "हम कहीं नहीं जा रहे हैं। हम चंडीगढ़ में ही हैं। हम तो बस ट्रेनिंग के लिए जा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि 16 मार्च को मतदान करना है, इसलिए हर विधायक को चुनाव प्रक्रिया का पता होना चाहिए। एक छोटी से गलती नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए सभी विधायकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

नलवा विधानसभा से विधायक रणधीर पनिहार ने कहा, "सभी विधायक एकजुट हैं। हमें कुछ देर पहले ही जानकारी दी गई थी और इसके बाद सभी विधायक एकजुट हुए हैं।" उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी डरी हुई है। लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती है। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास करती है और अपने विधायकों पर भी भरोसा करती है।" वहीं, भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए हरियाणा में अहम नियुक्तियां की हैं। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को चुनाव एजेंट बनाया गया है, जबकि कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा और विधायक योगेंद्र राणा को काउंटिंग एजेंट नियुक्त किया है। पार्टी प्रतिनिधि और पार्टी एर्जेंट के तौर पर खेल मंत्री गौरव गौतम और विधायक सुनील सांगवान को जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है, जिसके बाद मतदान कराए जाने हैं। 16 मार्च को वोटिंग होगी। भाजरी की ओर से संजय भाटिया और कांग्रेस की ओर से कर्मवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X