Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

हरियाणा भी बनता जा रहा है कैंसर प्रभावित प्रदेश : सैलजा

Updated on Saturday, March 14, 2026 21:02 PM IST

चंडीगढ़। सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कैंसर के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ अब हरियाणा भी तेजी से कैंसर प्रभावित प्रदेश बनता जा रहा है। हाल के आंकड़े बताते हैं कि पंजाब में प्रतिदिन औसतन 68 लोगों और हरियाणा में लगभग 50 लोगों की मृत्यु कैंसर के कारण हो रही है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है। कुमारी सैलजा ने कहा कि उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र सिरसा और आसपास के क्षेत्रों में कैंसर के बढ़ते मामलों का मुद्दा संसद में भी उठाया है और लगातार इसके प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करती रही हैं। इसके बावजूद सरकार इस गंभीर समस्या को लेकर अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से घग्गर नदी के किनारे बसे गांवों में कैंसर के मामलों में चिंताजनक वृद्धि देखी जा रही है। घग्गर नदी में बढ़ता प्रदूषण, जल स्रोतों की खराब गुणवत्ता, औद्योगिक अपशिष्ट और कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग इस समस्या के प्रमुख कारण बन रहे हैं। यदि समय रहते इन कारणों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले वर्षों में स्थिति और भयावह हो सकती है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को घग्गर नदी के प्रदूषण को रोकने और उसकी सफाई के लिए ठोस एवं कारगर कदम उठाने चाहिए। साथ ही घग्गर के किनारे बसे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल और अंबाला के नजदीकी शहरों में कैंसर के उपचार के लिए उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएँ और आधुनिक कैंसर अस्पताल स्थापित किए जाने चाहिए, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके और उन्हें दूर-दराज के बड़े शहरों में भटकना न पड़े।
उन्होंने कहा कि आज कैंसर कोई दुर्लभ बीमारी नहीं रह गया है। लगभग हर गांव और हर शहर में कोई न कोई व्यक्ति इससे प्रभावित दिखाई देता है। इसलिए अब समय आ गया है कि इस गंभीर चुनौती से निपटने के लिए सरकार पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ जल स्रोत, प्रदूषण नियंत्रण और बेहतर स्वास्थ्य ढांचे को लेकर दीर्घकालिक और प्रभावी नीति बनाए। कुमारी सैलजा ने सरकार से आग्रह किया कि वह इस मुद्दे को प्राथमिकता दे और प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X