Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• विजयादशमी : परंपरा, पराक्रम, न्याय और आध्यात्मिक चेतना की विजय गाथा • कहीं रावण दहन तो कहीं दुर्गा विसर्जन, भारत में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है दशहरा • एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली • एशियाई पैरा खेल 2026 में रिंकू हुड्डा को स्वर्ण, अजीत सिंह ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई • यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे, जयशंकर से होगी मुलाकात • विजयादशमी पर भारत-न्यूज़ीलैंड FTA की नई शुरुआत, भारतीय उत्पादों को मिलेगा 100% शुल्क-मुक्त बाजार • चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

मनोरंजन

वामिका गब्बी से अक्षय कुमार भी मान गए हार, कहा- लड़की और उसकी लिपस्टिक के बीच मत आओ

Updated on Monday, March 16, 2026 17:00 PM IST

मुंबई : अभिनेता अक्षय कुमार अपनी जबरदस्त एक्टिंग और फिटनेस के लिए चर्चा में रहते हैं। लेकिन, इस बार उन्हें अभिनेत्री वामिका गब्बी ने मजेदार तरीके से मात दी है। वामिका ने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार के साथ एक फनी वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में अक्षय कुमार और वामिका प्लेन पर बैठकर पंजा लड़ा रहे हैं। दोनों जोर-शोर से एक-दूसरे को हराने की कोशिश कर रहे हैं। अक्षय अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं कि तभी वीडियो में ट्विस्ट देखने को मिलता है। दरअसल, मुकाबले के बीच अचानक से किसी ने उसी टेबल पर वामिका की लिपस्टिक रख दी थी, जिसे देखते ही अभिनेत्री जोर से चिल्लाती हैंं, "अरे मेरी लिपस्टिक।"
ये आवाज सुनते ही अक्षय इतने चौंक जाते हैं कि उनका ध्यान भटक जाता है, जिससे वे मुकाबला हार जाते हैं। वीडियो को दोनों स्टार्स ने हास्य अंदाज में पेश किया।

वहीं, वीडियो के जरिए वामिका ने दिखाया कि लड़कियां अपने मेकअप प्रोडक्ट्स को लेकर कितनी सजग रहती हैं। छोटी-सी चीज भी उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है।
वीडियो पोस्ट करते हुए वामिका ने लिखा, "10 अप्रैल को 'भूत बंगला' में जाने से पहले थोड़ी सी 'खिलाड़ी' वाली एनर्जी। वैसे, मेरे पास वही एक लिपस्टिक थी, इसलिए वह मेरे लिए काफी जरूरी थी।"

वामिका के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं। वहीं, अक्षय कुमार ने कमेंट करते हुए लिखा, "एक बात समझ में आ गई। कभी भी किसी लड़की और उसकी लिपस्टिक के बीच में मत आओ। उस लड़ाई में 'खिलाड़ी' भी हार जाएगा।"

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका और परेश रावल के अलावा, तब्बू, राजपाल यादव और मिथिला पालकर भी अहम रोल में नजर आएंगी।
कॉमेडी-हॉरर फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह प्रियदर्शन की दूसरी हिंदी हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 'भूलभुलैया' बनाई थी।

Have something to say? Post your comment
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

: मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

X