Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• विजयादशमी : परंपरा, पराक्रम, न्याय और आध्यात्मिक चेतना की विजय गाथा • कहीं रावण दहन तो कहीं दुर्गा विसर्जन, भारत में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है दशहरा • एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली • एशियाई पैरा खेल 2026 में रिंकू हुड्डा को स्वर्ण, अजीत सिंह ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई • यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे, जयशंकर से होगी मुलाकात • विजयादशमी पर भारत-न्यूज़ीलैंड FTA की नई शुरुआत, भारतीय उत्पादों को मिलेगा 100% शुल्क-मुक्त बाजार • चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

मनोरंजन

'धुरंधर' को मिल रहे रिस्पॉन्स से गदगद हुए विक्रम भांबरी, बोले- "यह तो बस शुरुआत है"

Updated on Tuesday, March 17, 2026 12:04 PM IST

मुंबई : अभिनेता विक्रम भांबरी इन दिनों फिल्म धुरंधर को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेता ने आईएएनएस के साथ फिल्म के शानदार रिस्पॉन्स और फिल्म में अनुभवी कलाकारों के साथ काम करने पर खास बातचीत की। विक्रम भांबरी ने धुरंधर को मिल रहे रिस्पॉन्स पर कहा, "रिस्पॉन्स सचमुच जबरदस्त रहा है। मैं बस यही कहना चाहूंगा कि दर्शकों ने जो पहले देखा, वह बस शुरुआत थी। अब वे देखेंगे कि कहानी कैसे आगे बढ़ती है और हर किरदार कैसे उभरकर सामने आता है। हर लिहाज से यह अनुभव दर्शकों के लिए काफी शानदार होने वाला है।" इसके विक्रम ने फिल्म धुरंधर मिलने पर बात की। उन्होंने कहा, "भगवान की कृपा और आसपास के लोगों के प्यार से यह मेरी जिंदगी का अहम मोड़ बन गया।

'धुरंधर' जैसी बड़ी फिल्म में मेरे लिए काम करना बहुत चुनौतीपूर्ण था। लोग देखते थे कि मैं खुद को कैसे पेश करता हूं, दूसरों से कैसे बात करता हूं और कितना प्रोफेशनल हूं। एक्टिंग के साथ-साथ बर्ताव और अनुशासन भी बहुत जरूरी है। यह माहौल सबके लिए अच्छा बनाता है।"

विक्रम ने बताया कि हमें ये भी सोचना पड़ता है कि निर्देशक हमारे बारे में कैसे सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, "एक मुश्किल यह भी थी कि डायरेक्टर किरदार को कैसे देखते हैं। कई बार मुझे लगता था कि सीन को अलग तरीके से किया जा सकता है, लेकिन डायरेक्टर का नजरिया अलग होता है। उन्होंने कई बार इस पर बात भी की है, लेकिन आदित्य सर के साथ काम करने की सबसे अच्छी बात यह थी कि वह हमेशा कलाकारों को कुछ नया आजमाने की पूरी आजादी देते थे। अगर उन्हें लगता था कि कोई कलाकार सीन में कुछ नयापन ला सकता है, तो वह उन्हें कोई दूसरा तरीका आजमाने के लिए बढ़ावा देते थे। इसी खुलेपन की वजह से यह अनुभव मुश्किल होने के साथ-साथ काफी मजेदार भी रहा।"

'धुरंधर' की सफलता के बाद सीक्वल से दर्शकों की उम्मीदें बहुत ऊंची हैं। फिल्म को लेकर प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग जारी है।

Have something to say? Post your comment
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

: मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

X