Friday, 23 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

सांसद सैलजा ने लोकसभा में उठाई नई ट्रेन और बेहतर कनेक्टिविटी की मांग

Updated on Tuesday, March 17, 2026 19:10 PM IST

सिरसा : सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने लोकसभा में रेलवे बजट पर चर्चा के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण रेल मुद्दे उठाए। कांग्रेस की ओर से चर्चा की शुरुआत करते हुए उन्होंने सिरसा और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर रेल संपर्क, नई ट्रेनों की शुरुआत और यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से रेलवे ढांचे को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं और केंद्र सरकार को इस दिशा में जल्द कदम उठाने चाहिए। कुमारी सैलजा ने सुझाव दिया कि सिरसा-हिसार-हांसी-मेहम-रोहतक-दिल्ली रेल लाइन पूरी होने के बाद सिरसा और दिल्ली के बीच एक नई इंटरसिटी एक्सप्रेस सेवा शुरू की जाए, जिससे लोगों को तेज और सीधा रेल संपर्क मिल सके। उन्होंने जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस (14891/92) को सिरसा और बठिंडा तक बढ़ाने की भी मांग की। चंडीगढ़ के साथ बेहतर कनेक्टिविटी की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने चंडीगढ़-हिसार रेल सेवा को सिरसा तक बढ़ाने तथा अंबाला के रास्ते सिरसा-चंडीगढ़ के बीच एक नई सीधी ट्रेन शुरू करने का सुझाव दिया।

उन्होंने सिरसा और दिल्ली के बीच ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की और कालिंदी एक्सप्रेस को प्रयागराज से बढ़ाकर सिरसा तक चलाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन को बठिंडा-दिल्ली मार्ग पर सिरसा-हिसार-हांसी-मेहम-रोहतक के रास्ते चलाने का सुझाव दिया। इसके अलावा हनुमानगढ़-दिल्ली इंटरसिटी और दादर-भगत की कोठी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों को भी इस क्षेत्र तक बढ़ाने की मांग की।
कुमारी सैलजा ने फतेहाबाद जिले के भट्टू रेलवे स्टेशन और सिरसा के डिंग मंडी स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग भी उठाई। उन्होंने फिरोजपुर-मुंबई जनता एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करने की भी मांग की। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सिरसा रेलवे स्टेशन के पूर्ण आधुनिकीकरण की जरूरत बताई। इसके अंतर्गत एस्केलेटर, लिफ्ट, आधुनिक प्रतीक्षालय, साफ-सुथरे शौचालय, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएं, सीसीटीवी निगरानी और रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती बढ़ाने की मांग की।

उन्होंने छोटे स्टेशनों जैसे कालांवाली, रानिया, डबवाली, ऐलनाबाद और बड़ागुढ़ा में शौचालय, पेयजल, शेड, बैठने की व्यवस्था और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर करने की भी आवश्यकता बताई। साथ ही बड़ागुढ़ा से बठिंडा के बीच चलने वाली ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
कुमारी सैलजा ने सिरसा-हिसार (फतेहाबाद-अग्रोहा के रास्ते) नई रेल लाइन परियोजना पर जल्द काम शुरू करने और किसानों व व्यापारियों के हित में सिरसा में एक आधुनिक माल ढुलाई टर्मिनल स्थापित करने का भी सुझाव दिया। इसके अलावा उन्होंने कालांवाली स्टेशन पर बंद किए गए रास्ते को फिर से खोलने, बठिंडा-दिल्ली किसान एक्सप्रेस के पुराने समय को बहाल करने, छोटे वाहनों के लिए पुराने रेलवे फाटक अस्थायी रूप से खोलने तथा सिरसा रेलवे गुड्स यार्ड के पास वैकल्पिक मार्ग विकसित करने जैसे स्थानीय मुद्दे भी उठाए।

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि स्वीकृत रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण जल्द किया जाए ताकि यातायात जाम की समस्या कम हो सके। कुमारी सैलजा ने उम्मीद जताई कि रेलवे मंत्रालय इन मांगों पर गंभीरता से विचार करेगा और सिरसा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देगा।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X