Friday, 23 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में पार्षदों की वोट चोरी की गई थी, इस बार विधायकों की वोट चोरी की गई : दीपेन्द्र हुड्डा

Updated on Tuesday, March 17, 2026 19:17 PM IST

चंडीगढ़ : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, जय प्रकाश, वरुण चौधरी, सतपाल ब्रह्मचारी ने राज्य सभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस विधायकों का धन्यवाद किया। सभी सांसदों ने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक साधारण कार्यकर्ता को राज्य सभा उम्मीदवार बनाने और जीत सुनिश्चित कराने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल का विशेष धन्यवाद दिया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा रात के अंधेरे में किस प्रकार से लोक तंत्र की हत्या करने की कोशिश की गई। लेकिन कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी के साम-दाम-दंड-भेद के खेल को फेल किया और मजबूती से कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े रहे। दीपेन्द्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि रिटर्निंग अधिकारी पूरी तरह से पक्षपात करते हुए बीजेपी एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। कांग्रेस की 4 वोट को गलत ढंग से रद्द किया। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में पार्षदों की वोट चोरी की गई थी, इस बार विधायकों की वोट चोरी की गई। बीजेपी ने गुजरात के उप-मुख्यमंत्री को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा क्योंकि बीजेपी हर हाल में ये सीट हासिल करना चाहती थी। उसने क्रॉस वोटिंग कराने समेत हर तरह की प्लानिंग की। लेकिन कांग्रेस विधायकों ने खरीद फरोख्त का बीजेपी का पूरा खेला नाकाम कर दिया। बीजेपी की बी टीम इनेलो ने चुनाव के आखिरी दिन वोटिंग से अलग होने की घोषणा की और मैदान छोड़कर भाग गई। हरियाणा की जनता ने राज्य सभा चुनाव में एक सीट बीजेपी को और एक कांग्रेस को दी है। लेकिन बीजेपी ने धनबल, तंत्र बल, सत्ता बल के जरिए वोट चोरी करके एक सीट भी छीनने की नाकाम कोशिश की। बीजेपी जब खरीद फरोख्त से संख्या बल नहीं जुटा पाई तो आखिरी हथकंडा अपनाते हुए चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया। बीजेपी को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है वो केवल सत्ता में काबिज बने रहना चाहती है। सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि बीजेपी ने संख्या बल न होते हुए भी साधारण परिवार से आने वाले अनुसूचित जाति के उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध का विरोध किया। बीजेपी ने विधायकों को हर तरह का प्रलोभन देने, दबाव डालने, उलझाने, फँसाने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेस विधायक लोकतंत्र को बचाने वाले नायकों के रूप में साबित हुए। कांग्रेस पार्टी की वोट में कोई कमी नहीं थी बस बीजेपी की वोट चोरी में कमी रह गई। कांग्रेस के जिन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की उन्हें जनता माफ नहीं करेगी। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि धर्मक्षेत्र के युद्ध में कांग्रेस विधायक पांडव के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने सभी विधायकों को एकजुट रहकर कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध की जीत सुनिश्चित करने के लिए बधाई दी, साथ ही चुनाव का फैसला होने तक देर रात लोकतंत्र के बचाने के लिए सक्रिय रहे प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का आभार जताया। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की कुशल रणनीति व कड़ी मेहनत की सराहना की।

सांसद जय प्रकाश जेपी ने कहा बीजेपी सरकार और इनेलो अपनी खोई हुई जमीन तलाशने में लगी हुई है। बीजेपी के पास इनेलो के जरिए वोट का बंटवारा करने से बढ़िया टूल नहीं है। बीजेपी ने कुछ कांग्रेस विधायकों का ईमान खरीदने की कोशिश की है। रिश्वत देने वाले और रिश्वत लेने वाले दोनों दोषी हैं। प्रजातंत्र में डराने, धमकाने, प्रलोभन देने का ऐसा प्रयास कभी नहीं देखा। इससे साबित हो गया कि बीजेपी वोट चोरी का काम करती है और कुछ नहीं। आरओ जिस अधिकारी को बनाया गया उसकी हाल ही में कुछ महीने पहले हुए बैंक घोटाले में बड़ी भूमिका रही है। वोट रद्द करने से बीजेपी सरकार के धनबल, सत्ताबल का पर्दाफाश हो गया। चारों सांसदों ने हरियाणा में राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध की जीत के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृव का धन्यवाद किया।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X