Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन • जल्द ही खत्म होगी बिजली कर्मचरियों की हड़ताल, यूनियन के नेता बैठक के लिए तैयारः अनिल विज • हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल का दूसरा दिन : 15 जिलों में छाया अंधेरा, 118 सब-स्टेशन और 510 से ज्यादा फीडर ठप • पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल • भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की • पंजाब विधान सभा द्वारा आपत्तिजनक शब्दावली के मामले में कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा को सत्र के बाकी रहते समय के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित • 'वोट-चोरी' लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एस.आई.आर. को तुरंत रद्द किया जाए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पंजाब विधान सभा द्वारा एस.आई.आर. के तहत योग्य नागरिकों के मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए हरपाल सिंह चीमा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची • पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

हरियाणा

फरीदाबाद में अस्पताल की लापरवाही बनी जानलेवा, डिलीवरी के बाद गर्भवती महिला की मौत

Updated on Wednesday, March 18, 2026 19:50 PM IST

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद से एक दुखद मामला सामने आया है। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित मिनी खेतरपाल अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतक महिला नेहा की उम्र लगभग 31 वर्ष बताई जा रही है। महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इलाज में कोताही बरती गई, जिसकी वजह से महिला की जान चली गई। मृतक महिला के पति दीपक कुमार का कहना है कि उन्होंने अस्पताल में डिलीवरी के लिए अपनी पत्नी को भर्ती करवाया था, जहां उसने डिलीवरी के बाद एक बेटी को जन्म दिया। पति ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन की तरफ से आए डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन दे दिया, जिसके बाद उसके मुंह से झाग आने लगे और फिर तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया।
वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से पोस्टमार्टम करवाया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।


दीपक का कहना है कि उन्होंने अपनी पत्नी को बीते मंगलवार बल्लभगढ़ में आकाश सिनेमा के सामने जगदीश कॉलोनी में स्थित मिनी खेतरपाल अस्पताल में डिलीवरी के लिए लगभग 3 बजे भर्ती कराया था और 6 बजे तक पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने कहा, "अस्पताल वालों ने नॉर्मल डिलीवरी कहकर सीजेरियन किया, लेकिन डिलीवरी सही से हो गई और बच्चा सही है।"


उनका कहना है कि डिलीवरी के बाद पत्नी की हालत भी ठीक थी, लेकिन जैसे ही दवा का असर खत्म हुआ, उन्हें दर्द होना शुरू हो गया। इस समय उन्हें पेनकिलर लगाया गया। पेनकिलर लगाने के बाद भी उनको दर्द और गैस की दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर ने उन्हें दो इंजेक्शन लगाए। इसके बाद भी पत्नी का दर्द कम नहीं हो रहा था, तो डॉक्टर ने एक और सुई ग्लूकोज की बोतल में डालकर चढ़ाना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे ग्लूकोज चढ़ रहा था, उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ने लगी। यह देखकर उन्होंने ग्लूकोज चढ़ाना बंद कर दिया। इसके बाद डॉक्टर बिना दवा वाली ग्लूकोज की बोतल उन्हें चढ़ाने लगे, लेकिन इसके बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई।


दीपक ने बताया कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर और स्टाफ भी मौजूद नहीं था। महिला की मौत के एक से डेढ़ घंटे बाद अस्पताल में डॉक्टर आते हैं। उनकी शादी को सिर्फ 3 साल हुए हैं और यह उनका पहला बच्चा है। वहीं, परिजनों का कहना है कि अस्पताल में एक महीने पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो चुकी थी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

जल्द ही खत्म होगी बिजली कर्मचरियों की हड़ताल, यूनियन के नेता बैठक के लिए तैयारः अनिल विज

: जल्द ही खत्म होगी बिजली कर्मचरियों की हड़ताल, यूनियन के नेता बैठक के लिए तैयारः अनिल विज

हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल का दूसरा दिन : 15 जिलों में छाया अंधेरा, 118 सब-स्टेशन और 510 से ज्यादा फीडर ठप

: हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल का दूसरा दिन : 15 जिलों में छाया अंधेरा, 118 सब-स्टेशन और 510 से ज्यादा फीडर ठप

हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

X